छह साल के लंबे अंतराल के बाद आखिरकार नकहा-डालीगंज पैसेंजर का संचालन 26 से: छह साल से बंद चल रही थी ट्रेन
गोरखपुर,संवाददाता। छह साल के लंबे अंतराल के बाद आखिरकार नकहा से डालीगंज पैसेंजर के संचलन फिर शुरू हो रहा है। कोविड के समय से ही बंद चल रही इस पैसेंजर ट्रेन को 26 मई से चलाने की तैयारी है। इसके लिए एनईआर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।लखनऊ जाने वाले यात्रियों को होगी सहूलियत: रेलवे ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल बोर्ड को प्रस्ताव भेज दिया था। प्रस्ताव पर बोर्ड ने दो मार्च को मंजूरी दे दी। ट्रेन आनंदनगर होकर गुजरेगी।
23 मार्च 2020 को कोविड महामारी के चलते सभी पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया था। करीब साल भर बाद जब यातायात संचालन थोड़ा सामान्य हुआ तो एक-एक कर सभी ट्रेनों का संचालन बहाल होने लगा। फरवरी 2023 तक सभी ट्रेनें बहाल हो गईं लेकिन एक मात्र नकहा-डालीगंज पैसेंजर का संचालन बहाल नहीं हो सका। तभी से यह ट्रेन निरस्त चल रही है। 55061 नकहा डालीगंज पैसेंजर ट्रेन का यह है शेड्यूल: नकहा-डालीगंज पैसेंजर नकहा जंगल से रात 11:10 बजे चलकर डालीगंज सुबह 09:25 बजे पहुंचेगी। उद्घाटन के लिए रेक का इंतजाम कर लिया गया है। इस ट्रेन से कोविड के 55062 डालीगंज- नकहा पैसेंजर डालीगंज से प्रस्थान शाम 05:20 बजे नकहा आगमन सुबह 04:45 बजे पहुंचेगी।इस ट्रेन से पहले रोजाना 1500 से 1700 यात्री यात्रा करते थे।

