जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में निर्वाचक नामावलीयों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण,मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक संपन्न
सिद्धार्थनगर। निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई। निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के आधार पर आलेख्य प्रकाशन हेतु तैयार की गयी निर्वाचक नामावलियों की दो प्रतियों (एक हार्ड एवं एक साफ्ट कापी) एवं पूरक सूचियों की एक प्रति साफ्ट कापी में जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों को प्राप्त करा दी गयी हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी सोगरवाल ने समस्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि फार्म-06 भरवाकर नये मतदाता का नाम मतदाता सूची में सम्मिलत कराये। बीएलओ एवं बीएलए साथ में बैठक कर ले। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) सन्दीप कुमार श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री दीपक मौर्या, काग्रेस पार्टी से अकरम अली, सपा से अब्दुल कलाम सिद्दीकी, बसपा से रमेश कुमार गौतम एवं अन्य संबधित दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

