Fri. Jun 12th, 2026

नीति आयोग की बैठक में सीएम योगी ने रखी यूपी के विकास की रूपरेखा

नीति आयोग की बैठक में सीएम योगी ने रखी यूपी के विकास की रूपरेखा

लखनऊ: नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद की आंगनबाड़ी केंद्रों को बालवाटिका के बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के विकास एजेंडे को राष्ट्रीय मंच पर मजबूती से रखा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने एक ओर विकसित भारत-2047 के संकल्प के प्रति प्रदेश की प्रतिबद्धता दोहराई, वहीं शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, उभरती तकनीक और आपदा प्रबंधन से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव केंद्र सरकार के समक्ष रखे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड में एम्स की स्थापना से लेकर ग्रेटर नोएडा में रोबोटिक्स क्लस्टर तथा वज्रपात से बचाव के लिए समर्पित सैटेलाइट की मांग बैठक की प्रमुख विशेषता रही। प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में योगी ने कहा कि ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प को साकार करने के लिए उत्तर प्रदेश ने ‘विकसित उत्तर प्रदेश- 2047’ विजन डाक्यूमेंट तैयार किया है। उन्होंने रूप में संचालित किए जाने का उल्लेख करते हुए आंगनबाड़ी भवन निर्माण की लागत का पुनरीक्षण करने तथा इसके व्यय को महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से वहन करने का अनुरोध किया। उन्होंने टेक होम राशन की लागत को थोक मूल्य सूचकांक से जोड़ने की भी मांग उठाई, ताकि माताओं और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण पोषण उपलब्ध कराया जा सके।

मुख्यमंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में राज्य-वित्तपोषित 4,512 अनुदानित विद्यालयों को समग्र शिक्षा योजना में शामिल किए जाने की मांग की स्वास्थ्य क्षेत्र में मुख्यमंत्री ने आयुष्मान भारत योजना की प्रीमियम राशि बढ़ाकर 2,400 रुपये प्रति परिवार किए जाने के प्रस्ताव पर शीघ्र निर्णय की अपेक्षा जताई।उन्होंने कहा कि वर्तमान में वास्तविक लागत और स्वीकृत प्रीमियम के बीच का अंतर राज्य सरकार वहन कर रही है। मुख्यमंत्री ने पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश में एम्स गोरखपुर और रायबरेली की सफलता का उल्लेख करते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड में भी एक-एक एम्स स्थापित किए जाने का प्रस्ताव रखा। मुख्यमंत्री ने बताया कि ग्रेटर नोएडा में 75 एकड़ भूमि पर समर्पित रोबोटिक्स क्लस्टर विकसित करने की योजना है। मुख्यमंत्री ने वज्रपात से होने वाली जन-धन हानि को देखते हुए प्रदेश के लिए एक समर्पित सैटेलाइट उपलब्ध कराने की मांग की। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हुई बैठक में ‘विकसित भारत’ के संकल्प को नई गति देने पर सार्थक विमर्श हुआ। उत्तर प्रदेश भी प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप प्रत्येक नागरिक के सशक्तीकरण को विकास का आधार बनाकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में अपनी सक्रिय और प्रभावी भूमिका निभा रहा है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *