थाना पथरा बाजार पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 12,600 नकद और चोरी के औजारों के साथ दो चोर गिरफ्तार
निज संवाददाता सिद्धार्थनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद थाना पथरा बाजार जनपद सिद्धार्थनगर के नेतृत्व में रात को थाना पथरा बाजार व एण्टी थेफ्ट टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग व रात्रि गस्त के दौरान नकजबनी से सम्बन्धित दो 02 नफर अभियुक्तों को चोरी की योजना बनाते समय चोरी करने वाले औजारो व चोरी के पैसे के साथ बनगवा पड़ाइन मोड से अजगरा जाने वाले रोड पर एक मकान के पास से गिरफ्तार कर गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु.अ.स.-77/2026 धारा 313,317 (2),पंजीकृत किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्तगण को न्यायालय भेजा गया। घटना का संक्षिप्त विवरण रात को थाना स्थानीय टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग व रात्रि गस्त के दौरान एन्टी थेप्ट की संयुक्त टीम के साथ नकजबनी से सम्बन्धित दो नफर अभियुक्तों को चोरी की योजना बनाते समय चोरी करने वाले औजारो व चोरी के पैसे के साथ बनगवा पडाइन मोड से अजगरा जाने वाले रोड पर एक मकान के पास से गिरफ्तार किया गया।

