सिद्धार्थनगर 05 सितंबर 2024
पार्टी सदस्यता अभियान के निमित्त भाजपा कार्यालय पर मंत्री ए.के. शर्मा ने की प्रेसवार्ता
मंत्री ए.के शर्मा ने मीडिया से की अपील…सदस्यता अभियान के संदेश को जन जन तक पहुंचाने तथा कार्यकर्ताओं में जोश भरने में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करें।
पार्टी के कार्यकर्ता हर गली,गांव और मोहल्ले में जन-जन तक पहुंचकर सदस्यता को बढ़ाने का प्रयास करेंगे-ए.के. शर्मा
सभी कार्यकर्ता ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाकर देश को विकास की ओर अग्रसर करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे-ए.के. शर्मा
सिद्धार्थनगर भाजपा जिला कार्यालय पर सदस्यता अभियान के निमित्त सिद्धार्थनगर के प्रभारी मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार में नगर विकास एंव ऊर्जा मंत्री ए०के० शर्मा ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया भाजपा का सदस्यता अभियान तीन चरणों में आयोजित किया जा रहा है।
सिद्धार्थनगर। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के.शर्मा ने भाजपा के सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर मंत्री शर्मा ने कार्यकर्ताओं और आमजनमानस को शुभकामनायें देते हुए कहा कि सदस्यता अभियान के दौरान सिद्धार्थनगर में तीन लाख बनाने का लक्ष्य पार्टी ने रखा है। पार्टी प्राथमिक सदस्यों के साथ सक्रिय सदस्य भी बनाएगी। पार्टी द्वारा 8800002024 नंबर जारी किया गया है, जिस पर मिस्ड कॉल करके प्रक्रिया पूरी कर डिजिटल सदस्य बनाए जाएंगे।
मंत्री ए के शर्मा ने बताया कि 02 सितम्बर को बीजेपी के सदस्यता अभियान की शुरूआत प्रधानमंत्री मोदी ने की। इसी दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री मोदी को सदस्यता दिलाई। वहीं 03 सितम्बर को मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के हाथों सदस्यता ग्रहण की। इसी प्रकार से भारतीय जनता पार्टी के जो सदस्य थे, उन सभी ने भी अपनी-अपनी सदस्यता का नवीनीकरण किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिसकी भी सदस्यता है, उनको भी दोबारा नए सिरे से सदस्यता लेनी है, और सभी ने इसकी शुरुआत कर दी है।अब सिद्धार्थनगर जिले में इसकी विशेष रूप से शुरुआत की जा रही है।
प्रेसवार्ता के दौरान मंत्री ए के शर्मा ने सभी मीडिया साथियों से अनुरोध किया कि भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के संदेश को जन जन तक पहुंचाने और सभी कार्यकर्ताओं में जोश भरने में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करें।
मंत्री ए के शर्मा ने कहा कि वर्ष 2014 से प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं के प्रयासों से भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी लार्जेस्ट पार्टी होकर उभरी है। सर्वोच्च स्तर पर स्थिरता बनाये रखने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्त्ता हर गली, हर गांव और हर मोहल्ले में जन-जन तक पहुंचकर सदस्यता को और बढ़ाने का सफल प्रयास करेंगे। इसके लिए कार्यकर्ताओं के साथ ही आमजनमानस को भी ढेरों बधाई एवं शुभकामनायें देता हूं। सदस्यता के इस महाअभियान में सभी कार्यकर्ता ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाकर देश को विकास की ओर अग्रसर करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
उन्होंने मीडिया से प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि सदस्यता अभियान का आयोजन तीन चरणों में किया गया है। जिसमें पहले चरण की सदस्यता 02 सितंबर से 25 सितंबर तक और दूसरे चरण की सदस्यता 01 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक चलाई जाएगी। जबकि तीसरे चरण में सक्रिय सदस्यता का अभियान 16 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 31 अक्टूबर, 2024 तक चलेगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर न्यूनतम 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। और एक मोबाइल नंबर से मात्र एक ही सदस्य बना जा सकता है। लेकिन अपरिहार्य परिस्थितियों में जिन लोगों के पास मोबाइल नहीं है या इंटरनेट की दिक्क़त है, उनके लिए ऑफलाइन फॉर्म भरकर भी सदस्य बनाने की व्यवस्था बनाई गई है। उन्होंने कहा कि 11 से 17 सितंबर तक महाजनसंपर्क अभियान में सभी जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता प्रत्येक शक्ति केंद्र पर उपस्थित रहकर सदस्यता अभियान चलाएंगे।
मंत्री ए.के शर्मा ने बताया कि दूसरे चरण में 01 से 15 अक्टूबर तक समाज के विभिन्न वर्ग जातियों और समुदायों को भाजपा से जोड़ने के लिए समूह विशिष्ट संपर्क अभियान चलाया जाएगा…उसके बाद 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। 10नवंबर को सभी अभियानों का समापन एक बड़े कार्यक्रम अथवा रैली के बाद होगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, विधायक राजा जय प्रताप सिंह,श्यामधनी राही,पूर्व विधायक राघवेंद्र सिंह,जिला प्रवासी महेश शुक्ला,जिला प्रभारी हरि चरण कुशवाहा, सदस्यता प्रमुख राम कुमार कुंवर,जिला मीडिया प्रभारी निशांत पांडेय उपस्थित रहे।

