Mon. Feb 9th, 2026

पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मृतक के नॉमिनी परिवार के परिजन को मिला 2लाख रुपए का लाभ

सिद्धार्थनगर:

पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मृतक के नॉमिनी परिवार के परिजन को मिला 2लाख रुपए का लाभ

सिद्धार्थनगर: खुनियांव स्टेट बैंक आफ इंडिया बैंक की रमवापुर कली शाखा में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत एक परिवार को बड़ी राहत मिली है। मृतक कांति देवी के नॉमिनी, पति राम गिरीश को बीमा क्लेम के रूप में 2 लाख रुपए मिले हैं। शाखा प्रबंधक ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बैंक व वित्तीय साक्षरता केन्द्र के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूकता कैंप लगा कर लोगों को जागरूक कर बीमा एंव बैंकिंग सुविधाओं के बारे मे जानकारी दिया जा रहा है। सामाजिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत बैंक बहुत कम प्रीमियम पर यह बीमा सुविधा प्रदान करता है। ज्यादा से ज्यादा लोगो को यह बीमा बैंक से करना चाहिए। इस अवसर पर स्टेट बैंक आफ इंडिया के शाखा प्रबंधक अशोक कुमार एंव आरोह फाउंडेशन से वित्तीय सलाहकार धर्मेंद्र यादव व बीमा धारक के स्वजन मौजूद रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *