Sat. Sep 19th, 2026

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विधायक श्यामधनी राही ने गौमाता की पूजा-अर्चना कर गौ संरक्षण का संकल्प लिया

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विधायक श्यामधनी राही ने गौमाता की पूजा-अर्चना कर गौ संरक्षण का संकल्प लिया

सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं उनके 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की सेवा यात्रा के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री परम पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आज विधानसभा क्षेत्र कपिलवस्तु के विकासखंड उसका अंतर्गत ग्राम पंचायत महरिया स्थित बृहद गौ संरक्षण केंद्र में ‘गौ सेवा संकल्प कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने गौ माता की पूजा-अर्चना की तथा अपने हाथों से गौवंश को चारा खिलाकर गौ सेवा एवं गौ संरक्षण का संकल्प लिया।

विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही ने कहा कि गौ माता की सेवा हमारी सनातन संस्कृति, आस्था और संस्कारों का अभिन्न हिस्सा है। गौ संरक्षण केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि समाज के सामूहिक दायित्व का भी हिस्सा है। उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।विधायक ने क्षेत्रवासियों से गौ संरक्षण एवं गौ सेवा के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा इस पुनीत कार्य में सहभागी बनने का आह्वान किया।इस अवसर पर ग्राम प्रधान ओम प्रकाश सिंह, खंड विकास अधिकारी ओम प्रकाश सिंह, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिमेष कुमार मिश्रा, युवा नेता अजय सिंह सहित सम्मानित जनता एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *