#दिल्ली: पीएम मोदी ने राष्ट्र को किया संबोधित..2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए आत्मनिर्भरता ही एकमात्र रास्ता
पीएम मोदी ने युवाओं से आह्वान किया कि वे नवाचार इनोवेशन और स्टार्टअप के माध्यम से दुनिया को दिखाएँ कि भारत किसी से कम नहीं
चिप हो शिप हमें भारत में ही बनाना होगा/यह केवल शब्द नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का संकल्प होना चाहिए
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर आज देशवासियों को स्पष्ट संदेश दिया है कि – 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए आत्मनिर्भरता ही एकमात्र रास्ता है। चाहे छोटी से छोटी चीज़ हो या बड़ी से बड़ी टेक्नोलॉजी, हमें अपने देश में ही उत्पादन बढ़ाना होगा पीएम मोदी ने कहा – चिप हो या शिप, अब हमें भारत में ही बनाना होगा। यह केवल शब्द नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का संकल्प बनना चाहिए।
पीएम मोदी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का सपना तभी साकार होगा जब हर नागरिक इसमें अपनी भूमिका निभाएगा।पीएम मोदी ने युवाओं से आह्वान किया है कि वे नवाचार इनोवेशन और स्टार्टअप के माध्यम से दुनिया को दिखाएँ कि भारत किसी से कम नहीं है। आज भारत टेक्नोलॉजी,स्पेस और डिजिटल सेक्टर में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
आत्मनिर्भर भारत केवल अर्थव्यवस्था तक सीमित नहीं है, यह सोच और जीवनशैली का हिस्सा है। जब हम अपने देश में बने सामान को प्राथमिकता देंगे, तभी हमारे उद्योग, किसान और मजदूर मज़बूत होंगे,2047 का भारत तब ही विकसित कहलाएगा जब हम शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, रक्षा और अनुसंधान में पूरी तरह से आत्मनिर्भर बन जाएँगे, इस संकल्प को हर भारतीय को अपने जीवन का हिस्सा बनाना होगा,आइए हम सब 140 करोड़ देशवासी मिलकर पीएम मोदी के इस आह्वान को स्वीकार करें और एकजुट होकर आत्मनिर्भर भारत की दिशा में कदम बढ़ाएँ, यही हम करोड़ों भारतीयों की सबसे बड़ी ताकत है और यही हमारे ‘विकसित भारत 2047’ का मार्ग प्रशस्त करेगा।
#आत्मनिर्भरभारत,विकसितभारत 2047

