Mon. Apr 13th, 2026

पीडीए के नेतृत्व में सपा 2027 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी-अमर सिंह

पीडीए के नेतृत्व में सपा 2027 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी-अमर सिंह

सिद्धार्थनगर – पूर्व विधायक अमर सिंह चौधरी की लखनऊ में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के पश्चात जनपद आगमन पर सपाईयों ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया। इसी क्रम सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष लालजी यादव के अगुवाई पूर्व विधायक का सभी ने माला पहनाकर अभिनंदन किया।

इस अवसर पर अपने अभिनंदन कार्यक्रम के दौरान अमर सिंह चौधरी ने अभिनंदन कार्यक्रम में कहा कि पीडीए के अगुवाई एवं अखिलेश यादव के नेतृत्व में 2027 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। सिद्धार्थनगर में पांचों सीटों पर सपा जीतेगी। उन्होंने कहा अखिलेश यादव की ओर प्रदेश की जनता आशा भरी निगाहों से देख रही है। बेरोज़गारी, महंगाई, भ्रष्टाचार समेत अन्य समास्याओं से आमजन आजिज आ चुकी जनता भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगी। विधायक सैयदा खातून ने कहा भाजपा सरकार से किसान एवं आमजन परेशान हैं। भाजपा सरकार अपने हितैशी अडानी व अंबानी को मालामाल करने के अरबों रुपए कर्जा माफ कर रही है। वहीं किसानों को बदहाली में जीवन बिताने के लिए मजबूर कर रही है। खाद का संकट खड़ा करके खेती किसानी को बर्बाद कर रही है।

इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक विजय पासवान, जोखन चौधरी, कमरुज्जमा खान, राम सेवक लोधी, चंद्रमणि यादव, कलाम सिद्दीकी, चंद्रभान पहलवान, सुनीता गोस्वामी, धर्मेंद्र लोधी, विजय चौधरी, चंद्रहास यादव, अनिरुद्ध यादव, फिरोज चौधरी व राम धीरज चौधरी आदि मौजूद रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *