Tue. Apr 21st, 2026

पुलिस अधीक्षक ने जनपद में शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने हेतु अपराध गोष्ठी का आयोजन किया

सिद्धार्थनगर:दिनांक 13.11.2025

पुलिस अधीक्षक ने जनपद में शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने हेतु अपराध गोष्ठी का आयोजन किया

पुलिस अधीक्षक ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 47 अधिकारी कर्मचारीगण को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया

#सिद्धार्थनगर: पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा आज दिनांक 13.11.2025 को पुलिस लाइन में अपराध गोष्ठी किया गया। अपराध गोष्ठी की शुरुआत सैनिक सम्मलेन से हुआ। सर्वप्रथम पूर्व सैनिक सम्मलेन में उठे समस्याओं के समाधान के बारे में प्रतिसार निरीक्षक ने बताया तथा सम्मलेन में उपस्थित समस्त थानों से आये थानाध्यक्ष व कर्मचारीगण की समस्याओं को सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को पुलिस अधीक्षक द्वारा आदेशित किया गया ।

पुलिस अधीक्षक द्वारा दिल्ली में हुई विस्फोट की घटना के दृष्टिगत तथा जनपद में कानून एवं शांति-व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत कार्यवाही की समीक्षा तथा चोरी व अपराधो की रोकथाम के दृष्टिगत शहर व ग्रामीण इलाकों में पैदल गश्त, मिशन शक्ति अभियान की समीक्षा, आपरेशन त्रिनेत्र के तहत स्थापित सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, साइबर अपराध के रोकथाम सम्बन्धी प्रचार-प्रसार, आपरेशन कन्विक्शन, एक्शन प्लान, टॉप-10 के तहत चिह्नित अभियोगों की समीक्षा, सम्पत्ति व महिला उत्पीड़न सम्बन्धित पंजीकृत अभियोगों में कृत कार्यवाही, गुमशुदा/लापता व बरामदगी हेतु शेष बच्चो की बरामदगी के सम्बन्ध में की गयी।

पुलिस अधीक्षक ने बरामदगी के सम्बन्ध में की गयी कार्यवाही तथा लम्बित मुकदमों में एकत्रित साक्ष्य एवं गुण-दोष के आधार पर विवेचनाओं का निस्तारण एवं अभियुक्तों के प्रति वैधानिक कार्यवाही गुण्डा अधिनियम, गैंगेस्टर अधिनियम के अन्तर्गत अभियान चलाकर निरोधात्मक कार्यवाही किये जाने व गैगेस्टर अधिनियम के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही तथा बीपीओ द्वारा अंकित कराये गये बीट सूचना व आईजीआरएस इत्यादि की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले 47 अधिकारी कर्मचारीगण को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।उक्त गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारीगण, प्रभारी अग्नि शमन, अभियोजन अधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक, निरीक्षक प्रज्ञान शाखा, निरीक्षक रेडियो शाखा, समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, वाचक पुलिस अधीक्षक, प्रभारी यू0पी0-112, समस्त शाखा प्रभारी व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *