Tue. Oct 6th, 2026

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में परेड की ली सलामी व परेड का किया निरिक्षण

सिद्धार्थनगर-दिनांक 06-11-2020

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में परेड की ली सलामी व परेड का किया निरिक्षण

*राम अभिलाष त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा* आज दिनांक 06-11-2020 को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण भी किया गया एवं प्रशिक्षण हेतु आए जेटीसी0 रिक्रूटों का भी निरीक्षण किया गया । तत्पश्चात महोदय द्वारा पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण किया गया ।
महोदय द्वारा क्वार्टर गार्द, स्टोर, शस्त्रागार, परिवहन शाखा, भोजनालय, गैस-गोदाम, आरटीसी0 बैरक एवं जलपान गृह, यू0 पी0 -112 कार्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्था को चुस्त-दुरस्त बनाये रखने एवं ड्यूटी के दौरान समस्त कर्मचारियों को बावर्दी दुरुस्त रहकर अपनी ड्यूटी कर्तव्य निष्ठा के साथ करते हुये जनता से मधुर व्यवहार स्थापित करने हेतु निर्देशित किया गया । इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थनगर क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़/लाइन्स, क्षेत्राधिकारी बांसी, प्रतिसार निरीक्षक,समस्त थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे ।

(न्यूज़ 17 इंडिया एडिटर इन चीफ विजयकुमारमिश्र)

Related Post