सिद्धार्थनगर/थाना कपिलवस्तु
दिनाक 11. 11. 2020

पुलिस उपाधीक्षक सदर द्वारा थाना कपिलवस्तु का अर्द्धवाषिॅक निरीक्षण किया गया
आज दिनाक 11. 11. 2020 को प्रदीप कुमार यादव, पुलिस उपाधीक्षक, सदर महोदय द्वारा थाना कपिलवस्तु काअर्द्धवाषिॅक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, महिला हेल्प डेस्क, थाना कार्यलय, बैरक, आवास, मेस का भ्रमण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। भारत नेपाल सीमा पर विशेष सतर्क दृष्टि रखने व एसएसबी के साथ समन्वय स्थापित कर मादक पदार्थो व प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी की रोकथाम कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। साथ ही अभिलेखो का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष कपिलवस्तु महेश सिह, प्रभारी चौकी बजहा उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार कुवर, उपनिरीक्षक किशोरीलाल, उपनिरीक्षक संजीव कुमार शुक्ला व अन्य कर्मचारी गण मौजूद रहे।
(न्यूज़ 17 इंडिया एडिटर इन चीफ विजयकुमारमिश्र)
