पूर्व डीजीपी एवं राज्यसभा सांसद बृजलाल ने समाजवादी पार्टी पर “विक्टिम कार्ड” खेलने का लगाया आरोप
जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आता है सपा पार्टी के नेता तैश में आकर अभद्र व्यवहार कर समाज में नफरत फैलाते हैं,और आरोप दूसरे पर लगाते हैं- बृजलाल
लखनऊ। पूर्व डीजीपी उत्तर प्रदेश एवं राज्यसभा सांसद बृजलाल ने समाजवादी पार्टी पर आरोप लगाया कि कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आता है,समाजवादी नेताओं की गुंडई एकाएक बढ़ जाती है। अभी गणेशचतुर्थी के पावनपर्व पर संत कबीरनगर के सपा सांसद सड़क पर अपनी गाड़ी फँसाकर निषाद समाज की आस्था को आहत किए। वे तैश में अभद्र तरीके से बोले-“कहाँ धर्म-कर्म के चक्कर में पड़े हो”। इससे निषाद समाज भड़क गया, जिसका बदला उत्तरप्रदेश का निषाद समाज समाजवादी पार्टी को आने वाले चुनाव में पटकनी देकर लेगा। रायबरेली में सपा नेता पुलिस अधिकारियों से भिड़ गया और औक़ात में रहने, “चूड़ियाँ पहन लो” जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। पुलिस ने समझदारी से काम किया अन्यथा ये सपाई मारपीट पर उतारू थे। इसके बाद “विक्टिम कार्ड” खेलकर पुलिस के ख़िलाफ़ धरना देने लगे।
राज्य सभा सांसद बृजलाल ने कहा कि प्रदेशवासियों आप को याद दिला दूँ, इसी प्रकार 2012 का चुनाव नजदीक आ गया था,6 जुलाई 2011 को मुरादाबाद के थाना मैनाठेर के अंतर्गत एक मुस्लिम बेटी ने एक मुस्लिम के ख़िलाफ़ थाने पर उसके साथ बलात्कार के प्रयास की रिपोर्ट लिखाई। इंस्पेक्टर मैनाठेर तुरंत आरोपी के घर दबिश दिए,इस पर सपाई मुसलमानों ने पूर्व योजना बनाकर “क़ुरान” गिराने का फर्जी आरोप लगाकर पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया, थाना चौकी, पुलिस/ पीएसी की गाड़ियों में आग लगा दिया, रायफ़लें लूट ली गई। तत्कालीन डीआईजी अशोक कुमार सिंह, जिलाधिकारी के साथ मौके पर पहुचे। भारी संख्या में सपाई मुसलमानों ने डीआईजी/ डीएम पर हमला करके पथराव करने लगे और फायरिंग की। डीएम मौके से भाग गया, साथ में पुलिस-एस्कॉर्ट भी ले गया। डीआईजी अशोक कुमार सिंह और उनके पीआरओ सबइंस्पेक्टर रवि कुमार अकेले पड़ गए और बचाव के लिए वही पर पेट्रोल पम्प के कमरे में गए।भीड़ ने उनपर इतना प्रहार किया कि उन्हें और पीआरओ को मरा समझकर चले गए।थोड़ी देर में इंस्पेक्टर के. एस पी कुमार कुछ जवानों को लेकर पहुंचे और घायल अधिकारियों को अस्पताल पहुंचाया। डीआईजी का कई वर्ष तक इलाज चला और कई ऑपरेशन हुए,वे वर्षों तक पूर्ण स्वस्थ नहीं हो पाये।
पूर्व डीजीपी बृजलाल ने बताया कि पुलिस और पीएसी अधिकारियों द्वारा 6 मुकदमें लिखाए गए। जैसे ही अखिलेश यादव 2012 में मुख्यमंत्री बने, इन्होंने 5 मुकदमों में अपने चहेते पुलिस अधिकारियों से उन मुकदमों में फाइनल रिपोर्ट लगवा दिया,डीआईजी (अब डीजी) अशोक कुमार सिंह और पीआरओ रवि कुसर पर जानलेवा हमला, पिस्टल, कारतूस छीनने, आतंक मचाना,आगजनी करना, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाना आदि के अंतर्गत मुकदमे में चार्ज-शीट लगाई गई। अखिलेश यादव जी ने उस गंभीर मुकदमे को वापस ले लिया, उन्हें एक सीनियर आईपीएस अधिकारी और सब-इंस्पेक्टर की जान की कोई कीमत नहीं, आख़िर ये आक्रामक घटना पार्टी के शीर्ष स्तर पर आयोजित की गई थी।
पूर्व डीजीपी बृजलाल ने कहा कि मुरादाबाद सत्र न्यायालय ने समाजवादी सरकार के मुकदमा वापसी के फैसले को रोक दिया और प्रदेश में बीजेपी सरकार आने पर न्यायालय में ट्रायल शुरू हुवा।वर्ष 2025 में 16 दंगाइयों को सत्र न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास की सजा मिली।अगर 2017 में समाजवादी सरकार बन गई होती तो डीआईजी(अब डीजी) अशोक कुमार सिंह और सब-इंस्पेक्टर रवि कुमार को न्याय नहीं मिलता। इतना ही नहीं, डीआईजी को छोड़कर भागने वाले पुलिस कर्मियों पर विभागीय कार्यवाही करके बर्खास्त कर दिया गया था,सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने सत्ता में आते ही उन्हें सेवा में लेकर पुरस्कृत किया और मनचाही जिलो गाजियाबाद, नोएडा, इटावा में पोस्ट कर दिया। डीआईजी को छोड़कर एस्कॉर्ट सहित भागने वाले आईएएस अधिकारी को अखिलेश यादव ने डीएम लखनऊ बनाया,प्रदेशवासियों याद रखें, ये समाजवादी पार्टी के गुंडे आने वाले दिनों में इसी प्रकार की गंभीर आपराधिक घटनाएँ करायेंगे, सांप्रदायिक, जातीय दंगे करा कर समाज को बाँटकर अपने पार्टी के पक्ष में ध्रुवीकरण करेंगे और बीजेपी पर झूठा आरोप लगायेंगे।
पूर्व डीजीपी उत्तर प्रदेश एवं राज्यसभा सांसद ने प्रदेश की जनता से अपील किया है कि याद रखें यदि सपा गलती से सत्ता में आ गए तो प्रदेश में पुनः जंगल-राज होगा, जमीनों पर कब्जे, रंगदारी,व्यापारियों से वसूली,खुली गौकसी, लूटमार,रोज़ाना दंगा-फ़साद शुरू हो जायेगा। मुस्लिम तुष्टिकरण की पराकाष्ठा होगी जिसका ख़ामियाज़ा बहुसंख्यक हिंदू भुगतेंगे।विकास रुक जायेगा, गुंडे-मवाली माननीय बनकर उत्पात मचायेंगे।भूल गए अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी, विजय मिश्रा और शातिर अपराधियों का समानांतर शासन। मत भूलना, नहीं तो सभी लोग पछताओगे। पूर्व डीजीपी उत्तर प्रदेश एवं राज्यसभा सांसद ने प्रदेश के सम्मानित मतदाताओं निवासियों को सावधान किया है कि अभी सत्ता में नहीं हैं तब यह हाल है जिस दिन सत्ता पर काबिज हो जायेंगे क्या हश्र होगा कल्पना नहीं कर सकते।
Brij Lal IPS Retd,Ex-DGP UP,Member of Parliament( Rajya sabha) Dated 19 September 2026.(Badodara)

