Thu. Apr 30th, 2026

प्रदेश अध्यक्ष के के पांडे ने प्रमुख सचिव/अपर मुख्य सचिव,गृह विभाग को लिखा पत्र

लखनऊ: 03 मार्च 2026

प्रदेश अध्यक्ष के के पांडे ने प्रमुख सचिव/अपर मुख्य सचिव,गृह विभाग को लिखा पत्र

लखनऊ: राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडे ने प्रमुख सचिव/अपर मुख्य सचिव,गृह विभाग उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ को पत्र लिखकर मांग किया है कि ग्राम प्रधानों को सुरक्षा व्यवस्था हेतु उत्तर प्रदेश के समस्त थानों व चौकियों को शासन द्वारा आवश्यक निर्देश जारी करने के लिए आग्रह किया, उन्होंने कहा कि प्रतिमाह उत्तर प्रदेश के समस्त थानों व चौकियों में प्रधानों की बैठक आहूत करके उनसे जानकारी भी ली जाए। उन्होंने कहा कि अक्सर चुनावी रंजिश या व्यक्तिगत दुश्मनी, द्वेष तथा प्रतिद्विन्दिता आदि के चलते प्रायः ग्राम प्रधानों व उनके परिवारजनों की सुरक्षा व्यवस्था पर हमेशा खतरा बना रहता है। इसलिए ग्राम प्रधानों तथा उनके परिवारजनों की सुरक्षा व्यवस्था हेतु आपके द्वारा प्रभावी निर्देश जारी करने की कृपा करें। तथा सक्षम आधिकारियों द्वारा मॉनीटरिंग भी कराते रहने की कृपा करे। किसी भी प्रकार की एफआईआर बिना गुण-दोष के आधार पर बिना सघन जांच के दर्ज न किये जाये। पूर्व में ग्राम प्रधानों के कार्यकाल में चुनावी रंजिश तथा किसी कारण दर्ज कराये गये मुकदमो को वापस लेने के लिए शासन द्वारा निर्देश जारी किए जाएं।ताकि ग्राम सभाओं के विकास कार्य बाधित न हो,ऐसी हालत में ग्राम प्रधानों व उनके परिवारजनो के खिलाफ किसी भी प्रकार का मुकदमा बिना गुण-दोष के आधार पर बिना सघन जांच किये दर्ज न किया जाये, इस आशय का आदेश उत्तर प्रदेश के सभी थानों में जारी कराने तथा समय-समय पर इसकी मॉनीटरिंग सक्षम अधिकारी द्वारा कराने की कृपा करे। ताकि फर्जी मुकदमें दर्ज न हो। चुनावी रंजिश के चलते अनावश्यक रूप से दर्ज कराये गए सभी प्रकार के मुकदमे वापस लेने का कष्ट करे। कृपया जारी किये गये पत्रों की प्रति संगठन को भी प्रदान करने की कृपा करे।

भवदीय: प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पाडेय,राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *