Sat. Mar 7th, 2026

प्रदेश अध्यक्ष के के पांडे ने ग्राम प्रधानों को आकस्मिक निधन व गंभीर बीमारी होने पर उनके वारिस को ₹25 लाख की सहायता राशि देने हेतु मुख्यमंत्री को लिखा पत्र.

लखनऊ: 27 मई 2025

प्रदेश अध्यक्ष के के पांडे ने ग्राम प्रधानों को आकस्मिक निधन व गंभीर बीमारी होने पर उनके वारिस को ₹25 लाख की सहायता राशि देने हेतु मुख्यमंत्री को लिखा पत्र.

राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडे ने मुख्य मंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ से पत्र भेजकर आग्रह पूर्वक निवेदन किया है कि यदि किसी भी वर्तमान ग्राम प्रधान की
आकस्मिक मृत्यु होने पर उस ग्राम प्रधान के वारिस/वारिसों को दी जाने वाली अहेतुक सहायता धनराशि बढ़ाकर ₹25 लाख आपके द्वारा निश्चित किया जाए। जिससे उस परिवार व बच्चो की जिम्मेदारी का निर्वहन सम्मान पूर्वक कर सके।

प्रदेश अध्यक्ष ग्राम प्रधान संगठन कौशल किशोर पांडे ने मुख्य मंत्री उत्तर प्रदेश से निवेदन किया है कि कृपया यदि किसी वर्तमान ग्राम प्रधान की मृत्यु सर्पदंश या गम्भीर बीमारी जैसे कैंसर, हार्ट अटैक आदि से होती है या नदी तालाब आदि में डूबने से होती है तो कृपया उनके वारिस को 25 लाख रुपया दिलाने का प्राविधान करने की कृपा करे। प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडे ने मुख्य मंत्री उत्तर प्रदेश से आग्रह किया है कि कृपया आपके द्वारा की गई कृत कार्यवाही से संगठन को भी अवगत कराने की कृपा करे।

सादर:- कौशल किशोर पान्डेय प्रदेश अध्यक्ष,ग्राम प्रधान संगठन उ०प्र0

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *