Fri. Mar 6th, 2026

प्रदेश अध्यक्ष के0 के0 पांडे ने प्रधानों की सुरक्षा हेतु मुख्यमंत्री उ0प्र0 को सौंपा पांच सूत्रीय ज्ञापन

लखनऊ: 12 फरवरी 2026

प्रदेश अध्यक्ष के0 के0 पांडे ने प्रधानों की सुरक्षा हेतु मुख्यमंत्री उ0प्र0 को सौंपा पांच सूत्रीय ज्ञापन

लखनऊ: राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडे ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ को ग्राम प्रधानों की सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में पाँच सूत्रीय ज्ञापन भेजकर यह मांग किया है कि ग्राम प्रधानों के कार्य-काल के दौरान उत्पन्न विसंगतियाँ तथा चुनावी संघर्ष वैमनस्यता, आपसी द्वेष आदि के कारण उत्पन्न परिस्थितियों के चलते ग्राम प्रधान संगठन उ0प्र0 निम्न पाँच सूत्रीय ज्ञापन आपकी सेवा में प्रस्तुत कर रहा है,जिसे स्वीकार करने की कृपा करे..

1) उत्तर प्रदेश में ग्राम प्रधान पद पर चुने जाने के बाद से अब तक उन पर दर्ज सभी मुकदमों की समीक्षा की जाये,तथा दर्ज सभी फर्जी व मनगढ़न्त मुकदमे वापस लिये जाये।

2) ग्राम प्रधान व उनके परिवारजनों के विरुद्ध एफआईआर गुण-दोष के आधार पर विना जांच किये किसी भी दशा में दर्ज न की जाये जिसके कारण अनावश्यक व्यवधान उत्पन्न न हो।

3) ग्राम सभा के विकास कार्यों के दौरान या ग्राम सभा की भूमि की नाप-जोख के दौरान उत्पन्न किसी भी विवाद में ग्राम प्रधान या उनके परिवारजन को किसी भी धारा में नाम जद न होने दिया जाये,और न ही कोई अनुवांक्षित कार्यवाही की जाये।

4) ग्राम प्रधानों व उनके परिवारजनों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उत्तर प्रदेश के सभी पुलिस थानों व पुलिस चौकियों को हाई अलर्ट पर रखा जाये। तथा प्रत्येक थाने में थाना क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों की मासिक बैठके आयोजित कर ग्राम प्रधानों से उनकी सुरक्षा की स्थित की सघनतम जान‌कारी ली जाये। तथा तदनुसार “आवश्यक” सुरक्षा के सम्वन्ध में कदम उठाये जाये।पुलिस थाना व पुलिस चौकी स्तर पर सभी के मोबाइल पर ग्राम प्रधानों के मोबाइल नम्बर फीड किये जाये,जिससे तत्काल फोन अटेन्ड कर आवश्यक सहयोग दिया जाये।

5) उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों में लंबित शस्त्र लाइसेंस पत्रावालीयों को एक माह के अन्दर निस्तारण कराने की दिया जाये।

प्रदेश अध्यक्ष ग्राम प्रधान संगठन कौशल किशोर पांडे ने सादर अनुरोध किया है कि कृपया उपरोक्त पाँच सूत्रीय
ज्ञापन स्वीकार करने की कृपा करे,तथा विन्दुवार कृत कार्यवाही से संगठन को भी अवगत कराने की कृपा करे।

भवदीय: कौशल किशोर पाडेय प्रदेश अध्यक्ष ग्राम प्रधान संगठन उ०प्र0 मोबाइल नंबर 812639 7610

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *