Mon. Feb 9th, 2026

प्रदेश अध्यक्ष ग्राम प्रधान संगठन के0के0 पांडे ने मनरेगा भुगतान हेतु मुख्यमंत्री उ0प्र0 को लिखा पत्र

लखनऊ:27 मई 2025

प्रदेश अध्यक्ष ग्राम प्रधान संगठन के0के0 पांडे ने मनरेगा भुगतान हेतु मुख्यमंत्री उ0प्र0 को लिखा पत्र

राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडे ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ को पत्र लिखकर मांग किया है कि उत्तर प्रदेश की समस्त ग्राम पंचायतों का मनरेगा कार्यों का कराए गए समस्त कच्चा पक्का का भुगतान शीघ्रातिशीघ्र कराने हेतु संज्ञान लेने की कृपा करे। आपसे आग्रह पूर्वक निवेदन है कि उत्तर प्रदेश में मनरेगा से संबंधित कच्चे पक्के कार्यों भुगतान काफी लंबे समय से लंबित है..और वर्तमान ग्राम प्रधानों का कार्यकाल भी अब समाप्ति की ओर है। अतः आप से सादर निवेदन है कि मनरेगा कार्यों से संबंधित समस्त कच्चे पक्के कामों का भुगतान शीघ्रतिशीघ्र कराने को कृपा करे।

कृपया कृत कार्यवाही से संगठन को भी अवगत कराने की कृपा करें।

भवदीय: कौशल किशोर पाडेय प्रदेश अध्यक्ष ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *