Mon. Nov 30th, 2026

प्रदेश अध्यक्ष हिंदू वाहिनी संगठन के0के0 पांडे ने लाउडस्पीकर व डीजे की आवाज को कम किए जाने हेतु प्रभावी आदेश जारी करने की मुख्यमंत्री से की मांग

प्रदेश अध्यक्ष हिंदू वाहिनी संगठन के0के0 पांडे ने लाउडस्पीकर व डीजे की आवाज को कम किए जाने हेतु प्रभावी आदेश जारी करने की मुख्यमंत्री से की मांग

लखनऊ। प्रदेश में लाउडस्पीकर तथा डीजे आदि की आवाज को 50 से 60 डेसिबल (डी.बी.) तक ही सीमित रखने के लिए मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ को राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन – उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पाण्डेय ने पत्र लिखकर प्रभावी आदेश जारी करने की मांग की है। कौशल किशोर पाण्डेय ने जानकारी देते बताया कि पत्र के माध्यम से कहा गया है कि उपजिलाधिकारी, उप पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त समेत प्रदेश के समस्त थाना अध्यक्षों व चौकी प्रभारियों को इसके लिए कठोर जिम्मेदारी सौंपी जाए। पत्र में उल्लेख किया गया है कि 85-110 डेसिबल या इससे अधिक ऊंची आवाज में लाउडस्पीकर या डीजे बजाने से सुनने की क्षमता को स्थायी नुकसान, हृदय और रक्तचाप की समस्याएं, नींद में खलन और मानसिक तनाव जैसी परेशानियां हो सकती हैं। तेज आवाज से अंदरूनी कान की संवेदनशील कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकती है, जिससे अस्थायी या स्थायी रूप से कम सुनाई दे सकता है। तेज डीजे या लाउडस्पीकर की आवाज से कानों में लगातार सीटी व घंटी जैसी आवाज सुनाई देने की समस्या भी हो सकती है। पत्र में यह भी संज्ञान लेने की अपील की गई है कि कुछ लोगों में सामान्य आवाजों को भी बर्दाश्त न कर पाने की दिक्कत होती है, इसलिए तेज आवाज पर सख्त नियंत्रण जरूरी है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *