सिद्धार्थनगर/दिनांक 11.11.2020
प्रभारी चौकी बढ़नी तथा हमराह पुलिस बल द्वारा, एसएसबी व आरपीएफ के साथ प्रमुख जगहों पर फ्लैग मार्च कर संयुक्त अभ्यास किया

*राम अभिलाष त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में* आज दिनांक 11.11.2020 को आगामी त्यौहार दीपावली व छठ पूजा एवं विधि व्यवस्था के परिप्रेक्ष्य में दिए गए निर्देश के अन्तर्गत मायाराम वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थनगर के पर्यवेक्षण व राणा महेंद्र प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ के निर्देशन में तहसीलदार सिंह, प्रभारी निरीक्षक ढेबरूआ, और उपनिरीक्षक हरि नारायण दिक्षित, प्रभारी चौकी बढ़नी तथा हमराह पुलिस बल द्वारा, एसएसबी के इन्स्पेक्टर पी0 पी0 नाथ, व आरपीऍफ के चौकी प्रभारी जसवीर सिंह के साथ संयुक्त अभ्यास किया गया । इस अवसर पर उपनगर बढनी में प्रमुख मार्गों व स्थलों पर फुट पेट्रोलिंग/ फ्लैग मार्च के दौरान चौराहो, मार्केट, भीड़-भाड़ वाली जगहो आदि पर संदिग्ध व्यक्तियो/वाहनो/वस्तुओ की गहनता से चेकिंग की गई तथा मिशन शक्ति अभियान व यातायात नियमो, मास्क का प्रयोग करने (कोविड-19 के दृष्टिगत) के सम्बन्ध में लोगो को जागरूक किया गया ।
(न्यूज़ 17 इंडिया एडिटर इन चीफ विजयकुमारमिश्र)
