Wed. Apr 29th, 2026

प्रभारी मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने देर रात निम्नलिखित गौशालाओं का किया औचक निरीक्षण–अरुण प्रजापति

सिद्धार्थनगर दिनाँक–27 नवम्बर 2022

प्रभारी मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने देर रात निम्नलिखित गौशालाओं का किया औचक निरीक्षण–अरुण प्रजापति

सिद्धार्थनगर। प्रभारी मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आरबी यादव ने नगर पंचायत कपिलवस्तु, विकास खंड बर्डपुर की गौशाला का देर रात लगभग 12:30 बजे औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के समय उनके साथ में पशु चिकित्सा अधिकारी बर्डपुर डॉ प्रभाकर विक्रम सिंह, डॉ विजय वर्मा, पशुधन प्रसार अधिकारी अरुण कुमार प्रजापति भी उपस्थित रहे। गौशाला पर मौके पर कुल 106 पशु मिले। गौशाला पर अलाव की समुचित व्यवस्था थी। अलाव जलते हुए पाए गए। भूसा दाना पर्याप्त पाया गया। प्रभारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने पशुओं को ठंड से बचाने के लिए केयरटेकर को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

उक्त जानकारी पशुधन प्रसार अधिकारी अरुण कुमार प्रजापति ने दी।

Related Post