Sat. Aug 1st, 2026

सीएम योगी आदित्यनाथ ने गाजीपुर जिले को दी,692 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

सीएम योगी आदित्यनाथ ने गाजीपुर जिले को दी 692 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री ने मुहम्मदाबाद से सपा पर साधा निशाना, कहा-सपा के पाप का पर्दा उठा देंगे तो मुंह दिखाने लायक नहीं बचेंगे

कार्यक्रम स्थल पर वेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से लगाए गए स्टॉल पर बच्चों से जानकारी लेते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना के तहत पुष्पा देवी को पांच लाख का डेमो चेक दिया गया

विभिन्न ब्लाक की छतों पर चढ़कर युवाओं ने हाथ हिलाकर सीएम योगी का अभिवादन किया

अचल अवशेष प्रवन्धन योजना के तहत रीतेश कुमार राय को 32 लाख का डेमो चेक दिया गया

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बिना बने ही कर दिया तीन हजार करोड़ का वारा न्यारा- सीएम योगी

गाजीपुर मुहम्मदाबाद स्थित मंडी ग्राउंड में पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिले को 692 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात देने के साथ ही कार्यक्रम स्थल पर लगी विकास प्रदर्शनी देखी। गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और नवजात शिशु का अन्नप्राशन किया। इस दौरान विपक्ष पर निशाना साधा।मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन्होंने गाजीपुर की पहचान पर संकट खड़ा किया था। जिन्होंने युवाओं के रोजगार पर डकैती डाली थी। अन्नदाता किसानों की खुशहाली को छीनने का कार्य किया था। बेटी और व्यापारी के सामने सुरक्षा का संकट खड़ा किया था। कार्यकर्ताओं के हवाले लूट खसोट करने की पूरी खुली छूट दे रखी थी। आज वे लोग हमें आईना दिखाने का काम कर रहे हैं। अगर सपा के पाप का पर्दा उठाना शुरू कर देंगे तो ये कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं बचेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह जो पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे बना है! इन्होंने बनने से पहले ही 3000 करोड़ रुपये का वारा न्यारा कर दिया था। हमने सभी चीजे कैंसिल की और फिर से जमीन का अधिग्रहण किया। इसके बाद एक्सप्रेस-वे बनाकर पूरा किया। पहले युवाओं की नौकरी पर चाचा-भतीजे की जोड़ी पहले से ही सेंधमारी करने निकल जाती थी। तब निवेश नहीं होता था, बल्कि त्योहार प्रारंभ होते ही उपद्रव, दंगे, कर्फ्यू शुरू हो जाते थे, लेकिन अब यपी में उपदव नहीं होता,उत्सव होता है।

गाजीपुर। सीएम ने कहा कि गाजीपुर की धरती सदैव से राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा का केंद्रबिंदु रही है। सीएम ने रामचरित मानस की चौपाई ‘गाधितनय मन चिंता व्यापी, हरि बिनु मरहिं न निसिचर पापी’ सुनाई। सीएम योगी ने उस समय की कहानी भी सुनाई और कहा कि गाजीपुर ने तब भी आतंक, लूटखसोट, अराजकता के खिलाफ शंखनाद किया था, लेकिन इस धरा का नाम क्यों डूब गया? क्यों जनपद का नाम लेने से लोग कांपते और आने से डरते थे? सपा पर प्रहार करते हुए सीएम ने कहा कि उन्होंने राष्ट्र नायकों की बजाय विदेशी आक्रांताओं को महिमा मंडित किया, जबकि एनडीए के कृष्णानंद राय ने माफिया के खिलाफ लड़ाई लड़ी।लेकिन सत्ता के संरक्षण में पल रहे माफिया ने निर्ममता व बर्बरता के साथ कृष्णानंद राय के साथ ही सात युवाओं की हत्या कर दी गई थी। सारे सबूत होने के बादजूद माफिया को सत्ता का संरक्षण मिलता रहा, परंतु अब माफिया को संरक्षण नहीं मिल सकता, ऐसा करने वालों की दुर्गति तय है।

आज सरकार राष्ट्रनायकों को सम्मान देती है: 1000 वर्ष पहले राष्ट्रनायक महाराजा सुहेलदेव ने सालार मसूद को बहराइच के चित्तौरा में रौंद दिया था। इसके बावजूद सपा व कांग्रेस ने सुहेलदेव के नाम पर कोई आयोजन नहीं होने दिया, बल्कि ये सालार मसूद माजी का मेला लगवाते थे। हमारी सरकार ने कहा कि सालार मसूद की नहीं,बल्कि महाराज सुहेलदेव की स्मृति में मेला लगेगा। सरकार ने बहराइच में महाराज सुहेलदेव का भव्य स्मारक व प्रतिमा लगवाई और मेडिकल कॉलेज बनवाया। आजमगढ़ में विश्वविद्यालय बनवाया। प्रधानमंत्री व गाजीपुर के तत्कालीन सांसद मनोज सिन्हा ने गाजीपुर से आनंद विहार के बीच सुहेलदेव सुपरफास्ट ट्रेन का संचालन कराया और डाक टिकट जारी किया,10:40 बजे मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल पहुंचे और दो घंटे तक रहने के बाद दोपहर 12.40 बजे लखनऊ चले गए।

गाजीपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद में एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के दौरान विकास परियोजना का शिलान्यास और लोकार्पण करने के बाद विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र और डमी चेक दिया। मुख्यमंत्री के हाथों प्रमाण पत्र पाकर लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत अनिमेश राय को लैपटॉप, कन्या सुमंगला योजना के तहत सुन्दरी को सात हजार रुपए का डेमो चेक व प्रमाण पत्र, मुख्यमंत्री कैशलेस योजना के तहत आशुतोष पाण्डेय, वन्दना यादव, दिवाकर सिंह को सांकेतिक प्रमाण पत्र दिया।

पीएम सूर्य घर योजना के तहत अरुंचला नन्द राय को प्रमाण पत्र, लखपति दीदी योजना के तहत लखपति दीदी प्रमाण पत्र, समूह की महिला सदस्य मधुबाला को डेमो चेक, मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत सोमारी देवी को स्वीकृति प्रमाण पत्र, आवास योजना शहरी केतहत पूनम देवी को अनुदान राशि का प्रमाण पत्र, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना के तहत पुष्पा देवी को राजस्व विभाग की ओर से पांच लाख का डेमो चेक, अचल अवशेष प्रबन्धन योजना के तहत रीतेश कुमार राय को 32 लाख का डेमो चेक, स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत कंचन यादव को स्वीकृति पत्र देकर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गाजीपुर ऋषि-मुनियों की पावन धरती है और यह जनपद शुरू से ही राष्ट्र रक्षा और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहा है। लेकिन कुछ लोगों ने इसकी गौरवशाली पहचान पर संकट खड़ा किया और विदेशी आक्रांताओं का महिमामंडन किया। गाजीपुर में माफिया का पनपना इस धरती के लिए शोभनीय नहीं है। माफिया किसी का नहीं होता, वह सबका खून चूसता है।

मुख्यमंत्री ने स्थानीय सांसद पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यहां के सांसद को विकास से कोई मतलब नहीं है, बल्कि ये अवैध शस्त्र लाइसेंस बनवाने में व्यस्त हैं। मुख्यमंत्री ने जनता से योग्य विधायक और सांसद चुनने की अपील की तथा युवाओं से अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाकर प्रदेश के विकास में भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *