Thu. Oct 1st, 2026

बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे कपिलवस्तु विधायक,सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे कपिलवस्तु विधायक,सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

विधायक ने राजस्व अधिकारियों को राहत एवं बचाव व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी एवं बाढ़ से फसलों और अन्य संपत्तियों को हुए नुकसान का स्थलीय सर्वे कराने के दिए निर्देश

News17 India निज- संवाददाता।

सिद्धार्थनगर। जिले के विधानसभा क्षेत्र कपिलवस्तु के बाढ़ प्रभावित गांवों में बुधवार को विधायक श्यामधनी राही ने दौरा कर जमीनी स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने ग्राम सभा संगलदीप, धुसवाराजा, तालभिलौना, अमरिया और अजगरा पहुंचकर बाढ़ से प्रभावित ग्रामीणों और किसानों से संवाद किया,तथा उनकी समस्याएं सुनीं,विधायक ने मौके पर मौजूद राजस्व अधिकारियों को बाढ़ से फसलों और अन्य संपत्तियों को हुए नुकसान का स्थलीय सर्वे कराने के निर्देश दिए।

विधायक ने कहा कि सर्वे के आधार पर प्रभावित किसानों और परिवारों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी करने को कहा। श्यामधनी राही ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों और किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। शासन की ओर से नियमानुसार प्रभावित लोगों को समयबद्ध तरीके से सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश हैं।

विधायक ने अधिकारियों से कहा कि बाढ़ प्रभावित गांवों में नियमित निगरानी रखी जाए और ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाए। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि फसल एवं अन्य नुकसान के आकलन के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान कानूनगो मो. फारूक, लेखपाल योगेंद्र सिंह, सभासद प्रतिनिधि मनीष जायसवाल, मनीष शुक्ला, बेचन निषाद सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *