Thu. Apr 16th, 2026

बीएचएनडी दिवस पर जिलाधिकारी ने गांवों का किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर: 08 अप्रैल 2026

बीएचएनडी दिवस पर जिलाधिकारी ने गांवों का किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर: जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा बीएचएनडी दिवस के अवसर पर पिपरी करीमपुर (रसूलपुर) तथा मधुबेनिया (कल्याण) का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गर्भवती महिलाओ के रजिस्टर को देखा गया। आंगनबाड़ी कार्यकत्री के सैम-मैम बच्चों का रजिस्टर देखा गया तथा सैम मैम बच्चों को पोषाहार का वितरण के बारे में जानकारी प्राप्त किया गया।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि बीएचएनडी दिवस में गर्भवती महिलाओ की गोदभराई, अन्नप्रासन्न कराये तथा पोषाहार का वितरण कराये। आंगनबाड़ी एवं आशा को निर्देश दिया कि गांव में घर-घर जाकर टीकाकरण से एक दिन पूर्व गर्भवती महिलाओ एवं बच्चों को सूचित करें। एएनएम को निर्देश दिया कि कोई भी बच्चा तथा गर्भवती महिला जांच एवं टीकाकरण से छूटना नही चाहिए।

जिलाधिकारी ने गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर उनकी मानीटरिंग करे,उन्होंने प्रधानमंत्री मातृत्व बन्दना योजना का लाभ दिये जाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर सम्बन्धित एमओआईसी, एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री व अन्य सम्बन्धित उपस्थित थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *