सिद्धार्थनगर/दिनाँक 05 अप्रैल 2024
भाजपा कार्यालय पर मनाया गया पार्टी का स्थापना दिवस
भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान व सांसद जगदंबिका पाल ने पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी कार्यालय पर झंडा लगा कर महापुरुष श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा पंडित दिन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ‘राष्ट्र प्रथम’ के भाव को आत्मसात कर ‘अंत्योदय’ के ध्येय और सुशासन व गरीब-कल्याण के संकल्प के साथ माँ भारती की सेवा में सतत समर्पित, विश्व के विशालतम राजनीतिक पार्टी संगठन भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की सभी समर्पित कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं!
भारतीय जनता पार्टी केवल एक पार्टी नही है जो टीवी स्क्रीन , यू ट्यूब चैनल, ट्विटर हैंडल से पैदा हुई है बल्कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के त्याग तपस्या से आगे बढ़ी हुई है। भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाने में कार्यकर्ताओं का अमिट योगदान है आज के दिन पूरे जिले भर के 2183 बूथों पर बूथ अध्यक्ष स्थापना दिवस बना रहे है। सांसद जगदम्बिकापाल ने कहा अटल बिहारी वाजपेई,लाल कृष्ण आडवाणी जैसे नेताओं ने पार्टी को अपने खून पसीने से सींचा है जिनके पद चिन्हों पर चलना हम सब का कर्तव्य है।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष बृजबिहारी मिश्रा,विधानसभा चुनाव संयोजक हेमंत जयसवाल, जिला उपाध्यक्ष दीपक मौर्य,जिला महामंत्री विपिन सिंह,जिला मंत्री अजय उपाध्याय,फतेबहादूर सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री युवा मोर्चा अखिल देव त्रिपाठी,जिला मीडिया प्रभारी निशांत पांडेय,नगर अध्यक्ष महेश वर्मा,भाजपा नेता मंगल चौरसिया,अरविंद उपाध्याय,राकेश दत्त त्रिपाठी,फूल चंद जयसवाल,लोकसभा विस्तारक शैलेश द्विवेदी,सौरभ त्रिपाठी,विक्की रस्तोगी,अनुराग गगन आदि लोग उपस्थित रहे।
