भीषण गर्मी के बीच पेट्रोल पंप पर लंबी कतारों के बीच पेट्रोल, डीजल भराने के लिए मजबूर लोग
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से की अपील: जिले में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है डीजल,पेट्रोल,अफवाहों पर ध्यान न दें
जनपद के कुछ पेट्रोल पंप पर ईंधन न होने के कारण बंद रहे: सूत्रों द्वारा कालाबाजारी करने वाले दोगुने दाम पर बेच रहे पेट्रोल व डीजल
निगरानी व्यवस्था पर लोग उठा रहे सवाल: कालाबाजारी करने वालों के ऊपर अंकुश लगाने में विफल साबित हो रहा है प्रशासन
सिद्धार्थनगर: जनपद में पेट्रोल डीजल की किल्लत और कालाबाजारी की शिकायतों के बीच जिला प्रशासन ने सख्त एडवाइजरी जारी किया है। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि शनिवार से बिना हेलमेट व ड्राइविंग लाइसेंस वाले दोपहिया वाहन चालकों की पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही सभी पैट्रोल पंप संचालकों को एक रजिस्टर रखने का आदेश दिया गया है, जिसमें बाइक का नंबर, चालक का नाम और उसने कितना पेट्रोल लिया, इसका पूरा ब्यौरा दर्ज किया जाएगा।उन्होंने कहा कि जिले में कुछ बाइक चालक देर रात पेट्रोल पंपों पर बार-बार पहुंचकर निजी लाभ के लिए पेट्रोल का दुरुपयोग व तस्करी कर रहे हैं। इससे आम लोगों को परेशानी हो रही है और कानून-व्यवस्था पर भी असर पड़ सकता है। इसे देखते हुए हेलमेट नहीं तो ईंधन नहीं नियम तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। उन्होंने निर्देश दिया कि पेट्रोल पंपों पर आने वाले दोपहिया चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस की जांच भी की जाएगी। बिना लाइसेंस और बिना हेलमेट वाले चालकों को किसी भी स्थिति में पेट्रोल न दिया जाए। इसके अलावा पंप संचालक रजिस्टर में वाहन संख्या, चालक का नाम व पेट्रोल की मात्रा दर्ज करेंगे। सीमावर्ती क्षेत्रों के पेट्रोल पंपों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। बलरामपुर और नेपाल सीमा से लगे क्षेत्रों में पड़ीसे जिलों और नेपाल से भी ग्राहक पहुंच रहे हैं। ऐसे में जहां अतिरिक्त सतर्कता बरती जाएगी और जरूरत पड़ने पर पुलिस बत तैनात किया जाएगा। वहीं जिलाधिकारी ने जनपद वासियों को वीडियो जारी कर कहा कि जिले में ईंधन की मात्रा पर्याप्त है। कालाबाजारी, जमाखोरी या दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
शोहरतगढ़, क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी ने शुक्रवार को चिल्हिया, शोहरतगढ़ व मड़वा स्थित विभिन्न पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया,निरीक्षण के दौरान सीओ ने पंप संचालकों को निर्देशित किया कि पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति में किसी प्रकार की अनियमितता न बरती जाए। उन्होंने मशीनों की नियमित जांच कराने, अग्निशामक यंत्रों को सक्रिय रखने का निर्देश दिया।
जिले में पेट्रोल डीजल लेकर बांसी पेट्रोल पंप पर लंबी कतारें लग रही हैं.लेकिन वास्तविकता इससे बिल्कुल भिन्न है। बांसी तहसील क्षेत्र सहित पूरे जिले में ईंधन संकट गहराता जा रहा है। अधिकांश पेट्रोल पंप सूखे पड़े हैं और जहां तेल उपलब्ध है, वहां सुबह से रात तक लंबी कतारें लगी हुई हैं। उपभोक्ता मजबूरी में ब्लैक में दोगुने दाम पर पैट्रोल-डीजल खरीदने को विवश हैं। इससे निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।तहसील क्षेत्र में इंडियन आयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान हैं। इनमें से शुक्रवार को 10 पंप सूखे रहे। जिले के कुल 122 पंपों में से कई पेट्रोल पंपों में ईंधन नहीं है। बस्ती मार्ग पर काजी रुधौली के पास स्थित भारत पेट्रोलियम के उदय फ्यूल स्टेशन पर 11 अप्रैल से 24 अप्रैल तक केवल तीन बार ही आपूर्ति हुई। यहां 21 अप्रैल को आया तीसरा लौड गुरुवार शाम तक समाप्त हो गया। तब से पंप सूखा है। संचालक के अनुसार तीन दिनों से वाहन डिपो में हैं, लेकिन लोड नहीं मिल सका। इसी मार्ग पर कोल्हुआ चकवा के पास स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम पंप पर भी दो दिनों से तेल नहीं है। नगर के कई पंपों पर तेल न होने से दिलीप फिलिंग स्टेशन, डायट स्कूल के पास भारत पेट्रोलियम और विद्युत उपकेंद्र के पास इंडियन आयल पंप पर लंबी कतारें लगी रहीं।
वहीं आपदा में अवसर तलाश रहे कालाबाजारी: ईंधन संकट के बीच कालाबाजारी करने वालों की लॉटरी लग गई है। सूत्रों द्वारा जानकारी मिली की नगर के देवियापुर, रानीगंज, पटखौली चौराहा, कोल्हुआ, काजी रुधौली, मिठवल, टेढिया, पथरा बाजार और जिगन्हिवा चौराहे पर बोतलों में पेट्रोल 150 से 200 रुपये प्रति लीटर तक बेचा जा रहा है। डीजल भी मनमाने दामों पर उपलब्ध कराया जा रहा है,वहीं जिले के कई फिलिंग स्टेशन पर पेट्रोल के लिए वाहन चालकों को लंबी लाइन लगाकर पेट्रोल भरवाने का इंतजार कर रहे थे।
सूत्रों द्वारा पता चला कि बर्डपुर के एक पेट्रोल पंप पर गुरुवार शाम लाइन तोड़कर गैलन में तेल देने को लेकर जमकर हंगामा हो गया। विरोध करने पर वीडियो बना रहे युवक की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के भरवलिया ग्राम पंचायत के रक्सेल गांव निवासी विनय पटेल ने चिल्हिया थाने में तहरीर देकर बताया कि वह अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए बजहा स्थित पेट्रोल पंप पर लइन में खड़े थे। इसी दौरान कुछ लोग गैलन लेकर पहुंचे और बिना लाइन में लगे ही तेल लेने लगे। इस पर उसने विरोध जताया और मोबइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। आरोप है कि बोडियो बनाते देख पैट्रोल पंप के कुछ कर्मचारियों ने बाहर से कुछ युक्कों को बुला लिया। पांच लोगों ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान जान से मारने की धमकी भी दी गई।विनय का कहना है कि पूरी घटना पैट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई होगी। चिल्हिया धानाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया कि तहरीर मिल गई है। दोनों पंपों को थाने बुलाया गया है।सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।

