बांसी,सिद्धार्थनगर 18 नवम्बर 2025
मत्स्य मंत्री उ0प्र0 एवं सासंद पाल ने “रिवर रैचिंग” कार्यक्रम योजनान्तर्गत एक लाख मछली के बच्चों को राप्ती नदी में छोड़ा
सिद्धार्थनगर: मंत्री,मत्स्य विभाग, उ0प्र0 सरकार डा संजय कुमार निषाद की अध्यक्षता में मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत रिवर रैचिंग कार्यक्रम में सांसद डुमरियागंज जगदम्बिकापाल, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की उपस्थिति में राप्ती नदी घाट बांसी में सम्पन्न हुआ,मत्स्य मंत्री डा संजय निषाद ने मछुआ समाज व मत्स्य पालकों से कहा कि मछुआ समाज के लोगों को वर्तमान सरकार आगे बढ़ाने का काम कर रही है,उन्होंने कहा कि मत्स्य पालन के लिए बेहतर अनुदान, संसाधन व बाजार उपलब्ध कराकर उन्हें मजबूत व आर्थिक संपन्नता की ओर अग्रसर करने में प्रदेश सरकार प्रयासरत है। हम आप सभी से आग्रह करते हैं कि आप संगठित रहें,अपने हक व अधिकार के लिए लड़ें और अपने व अपने बच्चों को शिक्षित करें। शिक्षा क्षेत्र में भी सरकार बहुत सारी सुविधाएं मुहैया करा रही हैं। उन्होंने कहा कि जिले में मछली उत्पादन का क्षेत्र बहुत बड़ा है। यहां की मछलियां बाहर तक जा रहीं हैं। इनके लिए और बेहतर बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयासरत हैं,आज एक लाख मछली के बच्चों को नगर स्थित राप्ती नदी में छोड़ा गया।
सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनपद को आकांक्षी जनपद में शामिल कर इसके विकास के लिए निरन्तर कार्य कर रहे है। नदियों का पानी दूषित हो चुका था और जीवन दायिनी नदियों का अस्तित्व खतरे में पड़ गया था लेकिन हमारी सरकार ने अभियान चलाकर इसका पुनर्चक्रण किया जिससे जहां मछुवा समाज को फिर से रोजगार उपलब्ध हुआ वहीं नदियां भी हरी भरी हों रहीं हैं।
मत्स्य मंत्री डा संजय निषाद ने कहा कि मछली पालन क्षेत्र में सिद्धार्थनगर का प्रदर्शन काफी बेहतर है, मत्स्य पालकों को बेहतर बाजार मुहैया हो और उन्हें सरकार के अनुदान का लाभ मिले इसके लिए हमेशा प्रयासरत हैं। उन्होंने मछुआ समाज के लोगों से कहा कि योगी मोदी की सरकार आपके बेहतर भविष्य में विषय में सोच रही और काम कर रही है,अपने आपको एकता के सूत्र में पिरोए रहें ताकि आप अपने हक व अधिकार की लड़ाई लड़ सके।

