Tue. Apr 28th, 2026

महिला जन आक्रोश पदयात्रा में गूंजा महिला अधिकारों का मुद्दा: पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने भरी हुंकार

महिला जन आक्रोश पदयात्रा में गूंजा महिला अधिकारों का मुद्दा: पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने भरी हुंकार

डुमरियागंज, सिद्धार्थनगर।विधानसभा डुमरियागंज क्षेत्र के भवनापुर मंडल अंतर्गत ग्राम चौखड़ा में सोमवार को आयोजित जन आक्रोश महिला पदयात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने शामिल होकर महिलाओं के अधिकार, सम्मान और राजनीतिक भागीदारी को लेकर जोरदार आवाज उठाई।पदयात्रा के दौरान महिलाओं ने अपने अधिकारों के साथ हुए अन्याय, उपेक्षा और राजनीतिक दलों द्वारा अधिकारों के हनन के खिलाफ खुलकर विरोध जताया। महिलाओं ने एकजुट होकर अपने हक और सम्मान की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम में महिला शक्ति का उत्साह और जागरूकता स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भारत की महिलाएं अब पूरी तरह जागरूक हैं और उन्हें अपने अधिकारों के साथ हुए विपक्षी पार्टियों का हर अन्याय याद है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में महिलाएं अपने मताधिकार का प्रयोग सोच-समझकर करेंगी और ऐसे निर्णय लेंगी जो उनके सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों को मजबूत करने वाले हों। उन्होंने कहा कि महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी देश और समाज के विकास के लिए बेहद जरूरी है। महिला सशक्तिकरण केवल नारों तक सीमित न रहे, बल्कि धरातल पर इसके परिणाम दिखने चाहिए।

उन्होंने विश्वास जताया कि महिलाएं बड़ी संख्या में आगे आकर इस जन आंदोलन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाएंगी। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने पदयात्रा के माध्यम से जनजागरण का संदेश दिया और समाज में अपनी भागीदारी को और मजबूत करने का संकल्प लिया। पदयात्रा के दौरान क्षेत्र में उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा और महिला शक्ति का प्रभाव साफ नजर आया। इस अवसर पर भाजपा नेता लवकुश ओझा सहित कई भाजपा नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *