Fri. Mar 6th, 2026

मिशन शक्ति पुलिस टीम ने रघुवर प्रसाद इंटर कॉलेज की छात्राओं को महिला हेल्पलाइन के सम्बन्ध में जागरुक किया

सिद्धार्थनगर: दिनांक 06 अक्टूबर 2025

मिशन शक्ति पुलिस टीम ने रघुवर प्रसाद इंटर कॉलेज की छात्राओं को महिला हेल्पलाइन के सम्बन्ध में जागरुक किया

थाना सिद्धार्थनगर व प्रभारी निरीक्षक महिला थाना मय मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण, एंटीरोमियो अभियान एवं साइबर अपराध सुरक्षा के क्रम में थानाक्षेत्र के रघुवर प्रसाद सरस्वती शिशु मन्दिर इण्टर कालेज की छात्राओं की पम्पलेट वितरित करते हुए शासन द्वारा जारी हेल्पलाइन के सम्बन्ध में जागरुक किया.

सिद्धार्थनगर: डॉ0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा “महिला सशक्तिकरण व महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता/ पिंक कोबरा (मिशन शक्ति) फेज 5.0अभियान” के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम में प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन में, विश्वजीत सौरयान क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में आज दिनांक 06.10.2025 को प्रभारी निरीक्षक महिला थाना व थाना सिद्धार्थनगर मय मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत मे थाना सिद्धार्थनगर के रघुवर प्रसाद सरस्वती शिशु मन्दिर इण्टर कालेज की छात्राओं को सुरक्षा के सम्बन्ध मे जागरूकता अभियान के तहत महिलाओ व बालिकाओं के साथ होने वाले अपराधों के प्रति तथा महिला सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूक किया गया तथा महिला सम्बन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड लाइन के सम्बन्ध में जानकारी दी गई । इसके साथ-साथ छात्राओं को निर्भिक होकर शिक्षित एवम् सक्षम बनकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया यातायात नियमों के पालन के लिये निर्देशित किया गया ।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *