मुख्यमंत्री योगी ने श्रावस्ती में ₹510 करोड़ की विभिन्न लोक-कल्याणकारी परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास/उद्घाटन
डबल इंजन की सरकार ‘सबका साथ-सबका विकास’ के भाव के साथ बिना किसी भेदभाव के कार्य कर रही है- सीएम योगी
जनपद श्रावस्ती: शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ₹510 करोड़ की विभिन्न लोक-कल्याणकारी परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास/उद्घाटन हेतु आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया! मुख्यमंत्री ने कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभार्थियों एवं बाढ़ प्रभावित परिवारों को सहायता राशि व मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत युवाओं को ऋण भी वितरित किया।
सीएम ने कहा कि बिना किसी भेदभाव के हमने हर जाति, हर समुदाय के लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के साथ जोड़ने का काम किया है,भगवान बुद्ध और सभी पूज्य तीर्थंकरों की कृपा दृष्टि श्रावस्ती जनपद पर बनी रहे,सीएम योगी ने विजयादशमी की मंगलमय शुभकामनाएं दी!

