गोरखपुर: 27 मई 2025
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में सीएम योगी ने नवदंपत्तियों को दिया आशीर्वाद.
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा अच्छी सरकार वह होती है जो विकास और गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित हो.
सर्वाधिक 803 अनुसूचित जाति के विवाह योजना के तहत किया गया.
पिछड़ा वर्ग के 710 जोड़ों को विवाह योजना के तहत किया गया.
अल्पसंख्यक वर्ग के 40 जोड़ों को विवाह योजना के तहत किया गया.
गोरखपुर: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अच्छी सरकार वह होती है जो विकास और गरीवों के कल्याण के लिए समर्पित हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश और प्रदेश में विगत वर्षों में यही परिवर्तन देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि बेहतर सुरक्षा और योजनाओं से समाज के अंतिम व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (खाद कारखाना) परिसर में आयोजित इस समारोह मे नवयुगल जोड़े विवाह के पवित्र बंधन में बंधे। योगी ने कहा कि सरकार ने सामूहिक विवाह योजना की धनराशि बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दी है। इसमें 60 हजार रुपये कन्या के खाते में जमा होते हैं और शेष राशि गृहस्थी के सामान व अन्य व्यवस्थाओं में व्यय की.
गोरखपुर: सीएम योगी ने मंगलवार को जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनते हुए अधिकारियों को ताकीद की कि जन समस्याओं का निस्तारण संवेदनशीलता के साथ और तत्परता से होना चाहिए। तनिक भी लापरवाही हुई तो एक्शन लिया जाएगा। सीएम योगी ने कुरीतियों के खिलाफ सामाजिक संदेश देते हुए कहा कि यह योजना न केवल आर्थिक सहायता है वल्कि बाल विवाह, बहुविवाह और दहेज जैसी कुरीतियों के खिलाफ सामाजिक संदेश भी है। यह वेटी वचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की अगली कड़ी है। उन्होंने कन्या सुमंगला योजना की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि 24 लाख वालिकाओं को शिक्षा के विभिन्न चरणों के लिए 25 हजार रुपये तक की सहायता दी जा चुकी है। सभी को बिना भेद भाव के लाभ मिल रहा है। सीएम ने बताया कि वर्ष 2017 से पहले विवाह सहायता राशि केवल अनुसूचित जाति-जनजाति की कन्याओं को ही सीमित रूप से मिलती थी और वह भी पर्याप्त नहीं होती थी। लेकिन अव सभी वर्गों की गरीव कन्याओं को विना भेदभाव के लाभ मिल रहा है।

