Sat. Mar 7th, 2026

यूपी के गांवों में 18 घंटे से कम बिजली सप्लाई हुई तो खैर नहीं- सीएम योगी

लखनऊ – 02 अगस्त 2024

यूपी के गांवों में 18 घंटे से कम बिजली सप्लाई हुई तो खैर नहीं- सीएम योगी

उत्तरप्रदेश में भीषण गर्मी और उमस के बीच जनता को राहत पहुंचाने के लिए यूपी की योगी सरकार ने राज्य के सभी क्षेत्रों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति देने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त निर्देश दिया है कि 18घंटे से कम बिजली सप्लाई हुई तो खैर नहीं। डिस्काम वितरण कंपनियां के प्रबंध निदेशकों को विद्युत आपूर्ति के बीच होने वाली समस्या की भरपाई रोस्टर के दौरान अतिरिक्त आपूर्ति देकर पूरा करके देने का निर्देश दिया है।

ऊर्जा मंत्री के दिए गए एक वक्तव्य के अनुसार गांव में 18 घंटा, तहसील में 21 घंटा, और जिला मुख्यालय पर 24 घंटा बिजली आपूर्ति प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित की गई है। जिसे हर हाल में बनाए रखना है। अगर किसी कारण से स्थानीय गड़बड़ी के चलते बिजली आपूर्ति बाधित होती है तो उसकी आपूर्ति रोस्टर के समय अतिरिक्त देकर पूरी कर दी जाए। उन्होंने कहा कि अगर किसी गांव में सुबह 06बजे से 09बजे तक अपरान्ह 12से 3.00बजे तक रोस्टिंग तय की गई है,और इस बीच स्थानीय गड़बड़ी के कारण 02घंटे बिजली आपूर्ति नहीं हुई है तो 12से 3.00 बजे के बीच 2घंटे तक बिजली आपूर्ति कर दी जाए। जिससे उस क्षेत्र की बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। साथ ही सप्लाई के बदले प्रतिपूरक आपूर्ति व्यवस्था कृषि फीडरों में भी लागू होगी। जिससे कृषकों को समस्या न हो। इस व्यवस्था को अनिवार्य रूप से डिस्कॉम अपने क्षेत्रों में लागू करेंगे। इस व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *