Mon. Apr 20th, 2026

यूपी सरकार को सभी पत्रकारों को बीमा की सुविधा देनी चाहिए : प्रियंका गांधी

यूपी सरकार को सभी पत्रकारों को बीमा की सुविधा देनी चाहिए : प्रियंका गांधी

लखनऊ,01 सितम्बर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखनऊ में कोरोना वायरस से संक्रमित एक पत्रकार के निधन पर दुःख प्रकट करते हुए मंगलवार को कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार को सभी पत्रकारों को बीमा की सुविधा प्रदान करनी चाहिए।
प्रियंका ने पत्रकार नीलांशू शुक्ला की निधन पर दुख प्रकट करते हुए फेसबुक पोस्ट किया कि बहुत ही दुखद खबर है। लखनऊ के नौजवान पत्रकार नीलांशू शुक्ला जी हमारे बीच नहीं रहे। वो कई दिनों से कोरोना से लड़ाई लड़ रहे थे। प्रियंका ने कहा कि नीलांशू शुक्ला जी एक होनहार पत्रकार थे। कई बार मैंने स्वयं उन्हें कार्य करते देखा है। भावभीनी श्रद्धांजलि। ईश्वर इस दुख की घड़ी में उनके परिजन को कष्ट सहने का साहस दें।

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने कहा कि मैंने पहले भी इस मुद्दे को उठाया था कि पत्रकार साथी इस संकट के समय में सूचनाएं देने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। उप्र सरकार को नीलांशू शुक्ला जी के परिवार को आर्थिक मदद व सभी पत्रकारों को बीमा कवर देना चाहिए।

Related Post