Sat. Apr 18th, 2026

एसएसबी व पुलिस की सयुंक्त टीम ने नशीली दवाओं के साथ एक व्यक्ति को दबोचा

एसएसबी व पुलिस की सयुंक्त टीम ने नशीली दवाओं के साथ एक व्यक्ति को दबोचा

कपिलवस्तु,सिद्धार्थनगर: 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के सीमा चौकी अलीगढ़वा और पुलिस के जवानों की संयुक्त विशेष टीम के द्वारा शुक्रवार को नशीली दवाओं के तस्करी की सूचना प्राप्त हुआ कि सीमा स्तंभ संख्या 549 के समीप से नशीली दवाओं की तस्करी होने वाली है,सूचना प्राप्त होते ही सीमा चौकी अलीगढ़वा और पुलिस थाना कपिलवस्तु की संयुक्त विशेष टीम ने चिन्हित स्थान पर पहुंचे ही थे कि कुछ समय पश्चात देखा गया कि एक व्यक्ति सलारगढ़ गाँव के रास्ते मोटर साइकिल से भारत से नेपाल की तरफ जा रहा था। जैसे ही उस व्यक्ति की नजर संयुक्त पुलिस टीम पर पड़ी वह मोटर साइकिल मोड़ कर भागने लगा। लेकिन संयुक्त टीम द्वारा तत्परता के साथ घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया और उसके भागने का कारण पूछा गया तो उसने बताया कि उसके पास नशीली दवाए है। टीम द्वारा सहायक कमांडर को सूचित कर मौके पर राजपत्रित अधिकारी को बुलाया गया और उनकी उपस्थिति में उस व्यक्ति की तलाशी ली गई जिसमें उसके पास से Tramalab (Spasmo) 221 कैप्सूल तथा 105 टैबलेट ALPRAPAX 0.5 MG नशीली दवा बरामद हुआ पूछ-ताछ करने पर उक्त व्यक्ति ने अपना नाम राम मूरत, ग्राम महूवारी पोस्ट नई कोट, थाना नौतनवा, जिला महराजगंज बताया। पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा सभी दवाओं को जब्त कर मोटरसाइकिल सहित तस्कर को थाना कपिलवस्तु को सुपुर्द कर दिया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *