सिद्धार्थनगर: दिनांक 13 अगस्त 2025
राकेश टिकैत के आवाहन पर भारतीय किसान यूनियन द्वारा निकाली गई ट्रैक्टर यात्रा
सिद्धार्थनगर: आज भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के आवाहन पर पूरे देश में ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाला गया। जिसमे भारतीय किसान यूनियन सिद्धार्थनगर इकाई द्वारा ट्रैक्टर रैली तिरंगा यात्रा सनई चौराहे से लेकर कलेक्ट्रेट तक निकाला गया, इसकी अगुवाई जिला संरक्षक अरविंद कुमार शुक्ला, जिला अध्यक्ष प्रदीप किसान और मंडल अध्यक्ष महेंद्र चौधरी ने किया। कलेक्ट्रेट पहुंचकर किसान यूनियन के द्वारा महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया गया।
किसान यूनियन की मांग थी कि क्षेत्रीय स्तर पर यूरिया खाद की काला बाजारी को रोका जाए जो दुकानदार दाम बढ़ाकर बेचते हैं उसे रोका जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि जब हम अधिकारी को शिकायत पत्र देते हैं तो वह दुकान को सीज कर देते हैं, और अवैध पैसा लेते हैं। हमारी मांग है कि हमको दुकान सीज नहीं करवाना है हमको उचित मूल्य पर खाद चाहिए। खाद के लिए पूरे जिले में हाहाकार मचा हुआ है। किसानों ने मांग किया कि नेपाल में बड़े पैमाने पर हो रही तस्करी को रोका जाए नहीं तो हम लोग धरने पर बैठेंगे और चक्का जाम करेंगे।जिलाधिकारी के द्वारा महामहिम राष्ट्रपति महोदया को राष्ट्रीय मुद्दे को लेकर भी ज्ञापन दिया गया।
उक्त ज्ञापन देते समय बड़ी संख्या में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता के अलावा महिलाएं भी शामिल थी। इस दौरान राणा चौधरी, घनश्याम जायसवाल, सूर्यभान चौधरी, रामवृक्ष,चैतू, अरविंद चौधरी, अनिल मौर्य, पवन श्रीवास्तव, उपेंद्र यादव, राजकुमार आज तमाम साथी तिरंगा यात्रा में शामिल थे।

