सिद्धार्थनगर 21 नवम्बर 2026
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील इटवा में सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस का हुआ आयोजन
तहसील समाधान दिवस में कुल 63 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए,जिसमें राजस्व के 07 प्रार्थना-पत्र का जिलाधिकारी ने मौके पर ही निस्तारण कर दिया
प्राप्त शेष शिकायती प्रार्थना पत्रों को जिलाधिकारी ने तीन दिवस के अन्दर शत-प्रतिशत निस्तारण की कार्यवाही सम्बन्धित विभाग के अधिकारी को सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया
इटवा,सिद्धार्थनगर।शासन के मंशा के अनुरूप प्रत्येक माह के प्रथम एवं तीसरे शनिवार को सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। आज तहसील इटवा में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन की उपस्थिति में तहसील समाधान दिवस का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।तहसील इटवा में आयोजित सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस के आयोजन के अवसर पर राजस्व, विकास, शिक्षा, पूर्ति एवं अन्य विभागों के शिकायतों की सुनवाई जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल, उपजिलाधिकारी इटवा संदीप कुमार त्रिपाठी तथा पुलिस विभाग से सम्बंधित शिकायतों की सुनवाई पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन द्वारा किया गया।
जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल द्वारा तहसील समाधान दिवस में पिछले समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के आख्या का अवलोकन किया गया। अवलोकन के पश्चात जिलाधिकारी द्वारा तत्काल जिला स्तरीय टीम बनाकर मौके का जांच कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि भूमि से संबधित विवाद मौके पर जाकर निरीक्षण कर निस्तारण कराये। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस इटवा में उपस्थित सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि तहसील समाधान दिवस में प्राप्त हो रही शिकायतों एवं आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का समय से एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। इसके साथ ही शिकायतकर्ता एवं विपक्षी दोनों के समक्ष जांच कर कार्यवाही किया जाये।
जिलाधिकारी ने कानूनगो एवं लेखपालों को निर्देश दिया कि भूमि संपत्ति रजिस्टर एवं भूमि विवाद रजिस्टर अवश्य बना ले। किसी भी विभाग का तहसील दिवस का कोई भी प्रकरण लम्बित नही होना चाहिए यदि किसी भी विभाग का प्रकरण लम्बित पाया जायेगा तो सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। लेखपाल एवं कानूनगो मौके पर जाकर शिकायत के निस्तारण से पूर्व निरीक्षण कर उसके बाद की आख्या लगायेगे इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नही होनी चाहिए। जिलाधिकरी ने निर्देश देते हुए कहा कि तहसील दिवस में जो भी शिकायते प्राप्त हो रही उन शिकायतों का गम्भीरतापूर्वक पर मौके पर जाकर निस्तारण कराये। इसमें किसी भी प्रकार की शिकायत नही मिलना चाहिए।
जिलाधिकारी ने उपस्थित समस्त अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि भारत की जनगणना 2027 चल रही है, सभी अधिकारी अपना एवं अपने अधीस्थ कर्मचारियों का स्वगणना कराना ससुनिश्चित करें। 16 नवम्बर से 30 नवम्बर 2026 तक स्वगणना का कार्य चलेगा इसके पश्चात 01 दिसम्बर 2026 से 04 जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर व्यक्ति की गणना करेंगे। देश में 15 वर्ष बाद जनगणना हो रही है। सभी लोग स्वगणना अवश्य करें। विशेष मतदाता पुरनीक्षण का कार्य भी 17 नवम्बर से शुरू हुआ है। 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी मतदाता फार्म-06 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम सम्मिलित करा ले। देश के विकास में अपना योगदान दे।
सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस के आयोजन के अवसर पर कुल 63 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए जिसमें राजस्व-27, पुलिस विभाग से सम्बन्धित-11, विकास-04, विद्युत-02, अन्य-19 प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत हुए। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल द्वारा राजस्व-07, प्रार्थना-पत्र का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। तहसील दिवस में प्राप्त शेष शिकायती प्रार्थना पत्रों को तीन दिवस के अन्दर शत-प्रतिशत निस्तारण की कार्यवाही सम्बन्धित विभाग के अधिकारी को सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस कार्यक्रम के अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त डी.एफ.ओ. श्रीमती नीला एम,अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग इटवा आशीष भारद्वाज, जिला पंचायत राज अधिकारी वाचस्पति झा, जिला पूर्ति अधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी गनेश प्रसाद, उप कृषि निदेशक राजेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी रवि शंकर पाण्डेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार सिंह, तहसीलदार इटवा, तहसील इटवा क्षेत्र के अन्तर्गत समस्त थानाध्यक्ष एवं खण्ड विकास अधिकारी, सीडीपीओ, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत तथा अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
तहसील समाधान दिवस के पश्चात जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन द्वारा तहसील इटवा में ई0वी0एम0 प्रशिक्षण एवं तागरूकता कार्यक्रम, ई0वी0एम0 प्रदर्शन केन्द्र का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने संबधित को निर्देश देते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोगो को जागरूक करें।

