राज्यसभा सांसद की सांसद-निधि से जमुआर जंगल के किनारे बन रही है 2km लंबी दीवाल
पक्की दीवाल के निर्माण हो जाने से जंगली जानवरों से फसलों को नहीं होगा नुकसान- बृजलाल
सिद्धार्थनगर: राज्यसभा सांसद बृजलाल ने अपने सांसद-निधि से जमुवार-जंगल के किनारे 2km से अधिक लंबी और 1 मीटर 80 सेंटीमीटर ऊँची पक्की दीवाल बनाई जा रही है जिसके ऊपर कैंसर्टिना वायर लगेगा।हमारे गाँव सहित कई गांवों को जंगली जानवरों से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने बताया कि ब्लॉक शोहरतगढ़ जिला सिद्धार्थनगर में जमुवार का जंगल मेरे गाँव गुजरौलिया खालसा सहित गुजरौलिया ग्रांट, हरनाहिया, कपिया खालसा, कपिया ग्रांट से लगा है। जंगल के बीच से जमुवार नदी बहती है जिसके दोनों तरफ़ जंगल है जिसमे मुख्यतः जामुन के जंगल हैं। जामुन के अलावा दर्जनों प्रजाति के बृक्ष और झाड़ियाँ है जो प्राकृतिक रूप से उगती हैं। इन जंगली पेड़ों के अलावा बन विभाग द्वारा तराई क्षेत्र के अनुकूल अर्जुन आदि के बृक्ष भी लगाये गये है। यह काफ़ी घना जंगल है। इस जंगल में जंगली सुअर, नीलगाय,शाही (परक्युपाइन) खरगोश, गीदड़, हज़ारो बंदर, लंगूर फिशिंग कैट, कई प्रजाति के साँप सहित कई अन्य जंगली जंगली जानवर रहते हैं,पक्षियों में मोर,काले, भूरे तीतर, बटेर, बड़ी प्रजाति के उल्लू कौए सहित दर्जनों प्रजाति के पक्षी रहते हैं ।
राज्य सभा सांसद ने कहा कि जंगली जानवरों विशेषकर नीलगाय, जंगली सुअर, शाही (परक्युपाइन) हज़ारों बंदरों से मेरे गाँव सहित कई गांवों की फसलों को नुकसान हो रहा था। दलहनी फसलें, आलू, शकरकंद, चना, मटर आदि लोगों ने बोना बंद कर दिया था। गेंहू और धान को भी ये जानवर नुकसान पहुचा रहे थे। बाउंड्री-वाल बनने से फसलों को बचाया जा सकेगा। इस दीवाल के बनने से क्षेत्र के सभी किसान बहुत उत्साहित हैं।

