दिल्ली: 18 दिसंबर 2025
राज्यसभा सांसद बृजलाल ने हमसफर ट्रेन को प्रतिदिन चलाने की मांग की
पूर्व डीजीपी यूपी एवं राज्यसभा सांसद ने गोरखपुर, बलरामपुर,गोंडा वाया दिल्ली तक अतिरिक्त सुपरफास्ट ट्रेन चलाने का मुद्दा उठाया
दिल्ली: राज्यसभा सांसद बृजलाल ने आज प्रश्नकाल के दौरान मांग किया कि गोरखपुर गोंडा रेललाइन का अपना अलग सामरिक महत्व है। उन्होंने कहा कि यह लाइन गोरखपुर से आनंदनगर, सिद्धार्थनगर, शोहरतगढ़, भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की कर्मस्थली बलरामपुर, गोंडा, लखनऊ होते हुए दिल्ली तक जाती है। उन्होंने प्रश्नकाल के दौरान सदन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि इस महत्त्वपूर्ण रेललाइन से दिल्ली जाने के लिए केवल एक सुपरफास्ट ट्रेन 12571 हमसफ़र चलती है। इस बड़ी रेलवे लाइन से पूर्वांचल के गोरखपुर, महाराजगंज,सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, गोंडा,श्रावस्ती, बहराइच के अलावा मित्र राष्ट्र नेपाल के लोग भी यात्रा करते हैं। नेपाल से हमारा रोटी-बेटी का संबंध है। भारत में सेवा देनें वाले गोरखा रेजिमेंट के जवान और उनके परिवार भी इसी लाइन से ही ट्रेन पकड़ते है। नेपाल के लाखों लोग भारत में सेवारत है जिनका आवागमन मुख्यतः इसी लाइन से होता है। इस महत्वपूर्ण रेलवे लाइन से केवल एक सुपरफास्ट ट्रेन “हमसफ़र” चलती है! वह भी हफ़्ते में मात्र 4 दिन। मैं सदन के माध्यम से आपसे माँग करता हूँ कि ट्रेन नम्बर 12571 को रोज़ाना चलाया जाय। इसके अतिरिक्त इस लाइन से अन्य सुपरफास्ट ट्रेन चलाने की आवश्कता है जिससे लोगों की यात्रा आसान हो सके।
सौजन्य से: बृजलाल रिटायर्ड आईपीएस अफसर (एक्स डीजीपी) (यूपी) मेंबर ऑफ पार्लियामेंट राज्यसभा।

