Fri. Jul 17th, 2026

रामभक्तों की अग्नि परीक्षा न लें सबूत हो तो एसआइटी को दें: योगी

रामभक्तों की अग्नि परीक्षा न लें सबूत हो तो एसआइटी को दें: योगी

चढ़ावा चोरी मामले को राजनीतिक रंग देने में जुटे विपक्षी दलों को सीएम योगी ने लिया निशाने पर

देवरिया: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को देवरिया में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि! राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले को राजनीतिक रंग देने में जुटे विपक्षी दलों को निशाने पर लेते हुए कहा कि श्रीराम को नकारने और जय श्रीराम कहने पर गोली चलवाने वाले, रामभक्तों की अग्नि परीक्षा लेना बंद करें। यदि तथ्य या प्रमाण हैं, तो एसआइटी के सामने पेश करें। जनआस्था के साथ जो खिलवाड़ करेगा, वह परिणाम भुगतेगा। मुख्यमंत्री ने साफ किया कि एसआइटी की रिपोर्ट आते ही आठ लोगों की गिरफ्तारी हो गई है। चाहे जो हो वह बचेगा नहीं, दूध का दूध और पानी का पानी सबके सामने आएगा।

सीएम योगी बरहज के बरांव में 456.38 करोड़ की परियोजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या हम सबकी आस्था और सनातन धर्म का प्रतीक है। इस पर आक्षेप लगाने वाली कांग्रेस, सपा व आम आदमी पार्टी की मंशा अच्छी नहीं है। भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्नचिह्न लगाने वाले आज आस्था की बात कर रहे हैं। श्रीराममंदिर निर्माण के खिलाफ वकीलों की फौज खड़ी करने वाले कह रहे हैं कि आस्था के साथ खिलवाड़ हुआ है। जो भगवान राम का नाम लेने पर लाठी और गोलियां चलवाते थे, वो हमें बताएंगे कि आस्था क्या होती है? देवरिया के लार में हुए दंगे की याद दिलाते हुए योगी ने कहा कि ये वही लोग हैं जो रामनवमी, दुर्गापूजा पर दंगा करवाते थे, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर प्रतिबंध और कांवड़ यात्रा पर रोक लगवाते थे। आज ये कहते हैं कि आस्था के साथ खिलवाड़ हो रहा है। देश को नोंचकर भ्रष्टाचार का कीर्तिमान स्थापित करने वाली कांग्रेस और सपा की डकैती को डबल इंजन सरकार ने रोका। इसीलिए आज दोनों पार्टियां छटपटा रही हैं। दिल्ली से अयोध्या आए सज्जन को जब जनता ने अवसर दिया तो उन्होंने भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया।

मुख्यमंत्री ने सपा सरकार में हुए भ्रष्टाचार पर प्रहार करते हुए कहा कि वर्ष 2016 में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वेका टेंडर 15,800 करोड़ रुपये में निकाला गया था। भाजपा सरकार में परियोजना की समीक्षा हुई तो पता चला कि भूमि का अधिग्रहण ही नहीं हुआ। 2016 में जिस परियोजना की लागत 15,800 करोड़ रुपये तय थी, वह नई शर्तों के साथ लगभग 11,200 करोड़ रुपये में पूरी कराई गई। सपा ने तीन से चार हजार करोड़ रुपये की डकैती की तैयारी की थी, जिसे डबल इंजन सरकार ने रोक दिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखपुर में एस्ट्रोमेडिक्स सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल का लोकार्पण किया। स्वास्थ्य सेवाओं में हुए बदलाव को सरकार की उपलब्धि बताते हुए कहा कि पिछली सरकारें प्रदेश के प्रत्येक जिले में एक माफिया पालने का काम करती थीं, जबकि डबल इंजन सरकार ने ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन मेडिकल कालेज’ की अवधारणा को साकार किया।सोर्स विज्ञप्ति:

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *