दमदार मोटरसाइकिल के शौकीन युवाओं के लिए अच्छी खबर कि अब RE बुलेट मोटरसाइकिल बनाने वाली कंपनी रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) ने देश भर में फैले शोरूमों को खोलना शुरु कर दिया है। कंपनी का कहना है कि अभी तक उसके 90 फीसदी से भी ज्यादा शोरूम खुल गए हैं।
- हाइलाइट्स:
बीते 6 मई से चरणबद्ध तरीके से देश भर में रिटेल नेटवर्क को खोलना शुरु किया रॉयल इनफील्ड ने
अभी तक 90 फीसदी से भी ज्यादा शोरूम खुल चुके हैं| - अभी तक 850 से भी ज्यादा स्टोर जबकि 425 स्टूडियो स्टोर खुल चुके हैं|
- कई डिजिटल और ऑनलाइन प्रयासों से ‘एट-योर-डोरस्टेप’ सेवाओं की शुरुआत की गई
नई दिल्ली:
मध्यम आकार के मोटरसाइकिल सेगमेंट (250-750cc) में अग्रणी रॉयल एनफील्ड Royal Enfield) ने आज घोषणा की कि उसने पूरे भारत में अपने 90% से अधिक रिटेल नेटवर्क (Retail Network) को फिर से खोल दिया है। कंपनी ने सरकार के निर्देश पर लॉकडाउन के दौरान बीते 22 मार्च से 5 मई तक अपने नेटवर्क को बंद रखा था।
रॉयल इनफील्ड से मिली जानकारी के अनुसार कंपनी ने बीते 6 मई से, धीरे-धीरे चरणबद्ध तरीके से अपने मैन्यूफैक्चरिंग को फिर से शुरू कर दिया। उसके बाद रिटेल नेटवर्क को खोलना चालू किया। अभी तक इसके देश भर में 850 से अधिक स्टोर और 425 स्टूडियो स्टोर बिक्री और सेवा के लिए चालू हैं। जबकि इनमें से अधिकांश स्टोर पूरी तरह से चालू हैं, कुछ शहरों में स्टोर स्थानीय प्राधिकरण के दिशानिर्देशों के अनुसार आंशिक या वैकल्पिक दिनों में काम कर रहे हैं।
