Sat. Nov 14th, 2026

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर बढ़नी चेयरमैन ने छठ घाट के सौंदर्यीकरण/साफ-सफाई और सुविधाओं का लिया जायजा

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर बढ़नी चेयरमैन ने छठ घाट के सौंदर्यीकरण/साफ-सफाई और सुविधाओं का लिया जायजा

बढ़नी सिद्धार्थनगर। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर नगर पंचायत बढ़नी में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छठ घाट की साफ-सफाई, सम्पर्क मार्ग के निर्माण और श्रद्धालुओं के बैठने के लिए बैठक हॉल तैयार कराने का कार्य तेजी से कराया जा रहा है।जिसको लेकर चेयरमैन सुनील अग्रहरि ने छठ घाट पहुंचकर चल रहे निर्माण, विकास और साफ-सफाई कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सम्बन्धित कर्मचारियों एवं जिम्मेदार अधिकारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने के निर्देश दिये। वहीं निरीक्षण के दौरान चेयरमैन सुनील अग्रहरि ने कहा कि बढ़नी नगर में छठ मैया की पूजा पूरे श्रद्धा, आस्था और हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है। ऐसे में नगर पंचायत की प्राथमिकता है कि पर्व के दौरान किसी भी व्रती या श्रद्धालु को असुविधा का सामना न करना पड़े। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए सभी जरूरी इंतजाम किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि छठ पर्व को लेकर वह स्वयं और नगर पंचायत की पूरी टीम पूरी प्रतिबद्धता के साथ तैयारियों में जुटी हुई है।

इस बार बढ़नी का छठ घाट आकर्षक, भव्य और दिव्य स्वरूप स में नजर आयेगा। इसके लिए घाट के की सुन्दरता बढ़ाने के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। चेयरमैन ने सम्बन्धित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि छठ पर्व बै से पहले घाट की साफ-सफाई, मार्ग ब निर्माण, बैठने की व्यवस्था सहित सभी जरूरी कार्य हर हाल में पूरे कर लिए जाएं, ताकि व्रती श्रद्धालु शान्तिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित वातावरण में छठ मैया की आराधना कर सकें।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *