Sun. May 17th, 2026

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० अभिषेक महाजन ने 4 थानाध्यक्षों सहित 9 निरीक्षक/उपनिरीक्षकों का किया फेरबदल

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० अभिषेक महाजन ने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 4 थानाध्यक्षों सहित 9 निरीक्षक/उपनिरीक्षकों का किया फेरबदल

सिद्धार्थनगर: जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० अभिषेक महाजन ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० अभिषेक महाजन ने फेरबदल को लेकर बताया कि यह तबादले प्रशासनिक आवश्यकताओं और जिले में बेहतर पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किए गए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस फेरबदल से थानों और विशेष इकाइयों की कार्यप्रणाली में सुधार होगा और कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलेगी। वहीं इस आदेश के क्रम में 04 थानाध्यक्षों सहित कुल 09 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों का स्थानान्तरण कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपनी नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिये गये हैं। वहीं एसपी द्वारा जारी सूची के मुताबिक प्रभारी जनपदीय साइबर सेल के पद पर तैनात निरीक्षक मिथिलेश कुमार राय को अब थाना सिद्धार्थनगर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।

थाना सिद्धार्थनगर के प्रभारी निरीक्षक रहे दुर्गा प्रसाद को थाना ढेबरुआ की जिम्मेदारी दी गई है। साइबर क्राइम थाना में तैनात निरीक्षक पंकज कुमार सिंह को प्रभारी जनपदीय साइबर सेल नियुक्त किया गया है। साइबर क्राइम थाना के ही एक अन्य निरीक्षक अरुण कुमार को प्रभारी निरीक्षक थाना कठेला समयमाता बनाया गया है। तो थानाध्यक्ष कठेला समयमाता रहे उप निरीक्षक अभय सिंह को थानाध्यक्ष जोगिया उदयपुर के पद पर स्थानान्तरित किया गया है। जोगिया उदयपुर की थानाध्यक्ष रहीं महिला उप निरीक्षक मीरा चौहान को अब एन्टी रोमियो सेल का प्रभारी बनाया गया है। वहीं प्रभारी एन्टी रोमियो सेल रहीं महिला उपनिरीक्षक शाइस्ता को थाना सिद्धार्थनगर भेजा गया है,थानाध्यक्ष ढेबरुआ रहे उपनिरीक्षक नारायण लाल श्रीवास्तव को प्रभारी सर्विलांस सेल की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अतिरिक्त प्रभारी सर्विलांस सेल के पद पर तैनात उपनिरीक्षक हरेन्द्र चौहान को साइबर क्राइम थाना में नई तैनाती मिली है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *