सिद्धार्थनगर 19 जनवरी 2023
विधायक विनय वर्मा ने नगर पंचायत बढनी में हुए फर्जी भुगतान व भ्रष्टाचार के खिलाफ पारदर्शी जांच कराने के लिए मंत्री को सौंपा पत्र
शोहरतगढ़ विधायक ने नगर पंचायत बढ़नी में हुए पूर्व के कार्यों की विस्तृत जानकारी मुहैया करवाने का अनुरोध नगर विकास मंत्री को दिए गए पत्र में उल्लेख किया…
शोहरतगढ़ विधायक ने नगर विकास मंत्री से मिलकर अनुरोध किया कि नगर पंचायत बढ़नी में अधिशासी अधिकारी द्वारा विभिन्न स्तर पर हुए फर्जी भुगतान व भ्रष्टाचार के मामले की जाँच को जिला स्तर से स्थानांतरित कर शासन स्तर पर करवाई जाए….
लखनऊ। शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने आज लखनऊ में नगर विकास मंत्री ए के शर्मा से मिलकर उन्हें पत्र के माध्यम से विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ के नगर पंचायत बढ़नी में अधिशासी अधिकारी नवीन सिंह द्वारा विभिन्न स्तर पर फर्जी भुगतान व भ्रष्टाचार के मामले की जाँच को जिला स्तर से स्थानांतरित कर शासन स्तर पर करने की माँग किया है।
शोहरतगढ़ विधायक ने पत्र के माध्यम से नगर पंचायत बढ़नी में हुए पूर्व के कार्यों तथा उनके हस्तक्षेप से हुए कार्यों की विस्तृत जानकारी मुहैया करवाने की भी अपील अपने पत्र में किया है।
जिला स्तर पर नवीन सिंह के खिलाफ कोई संतोषजनक जाँच न होने के बाद विधायक ने मंत्री ए के शर्मा से मिलकर उक्त कार्यवाही की बात की है,जिसके आलोक में मंत्री ने प्रमुख सचिव को आदेशित करते हुए उक्त विषय की उचित जाँच हेतु निर्देश दिया है।
शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री उ0प्र0 के जीरो टॉलरेंस भ्रष्टाचार नीति को प्रभावी तथा उपयोगी बनाने हेतु हम लगातार ऐसे ही तटस्थ रहेंगे। हम अपने क्षेत्र में विकास कार्यो को भ्रष्टाचार की भेंट नहीं चढ़ने देंगे। क्षेत्र की सम्मानित जनता के हित के लिए हमेशा संघर्ष करते रहेंगे,फर्जी तरीके से कराये गए कार्यों को हम कत्तई बर्दास्त नही करेंगे। भ्रष्टाचार में शामिल लोगों को पाई पाई का हिसाब देना होगा।
302 विधानसभा शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा द्वारा समाचार प्रकाशन हेतु प्रेषित….
#MYogiAdityanath Chief Minister Office Uttar Pradesh Government of UP

