Sun. Jun 14th, 2026

विधायक श्यामधनी राही व सांसद जगदंबिका पाल ने 24 हाईमास्ट लाइटों का किया लोकार्पण

विधायक श्यामधनी राही व सांसद जगदंबिका पाल ने 24 हाईमास्ट लाइटों का किया लोकार्पण

सिद्धार्थनगर। विधायक निधि (कपिलवस्तु) योजनान्तर्गत विधानसभा क्षेत्र कपिलवस्तु के 24 विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर स्थापित हाईमास्ट लाइटों का लोकार्पण विधायक श्यामधनी राही ने माननीय सांसद जगदंबिका पाल जी की गरिमामयी उपस्थिति में किया।इस अवसर पर विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि क्षेत्र के विकास एवं जनसुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। हाईमास्ट लाइटों की स्थापना से सार्वजनिक स्थलों पर बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित होगी, जिससे आमजन को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा सुरक्षा व्यवस्था भी सुदृढ़ होगी।सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। जनप्रतिनिधियों के समन्वित प्रयासों से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का निरंतर विस्तार किया जा रहा है।

कार्यक्रम में प्रधान संघ अध्यक्ष राघवेंद्र मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री रामनिवास यादव, हिन्दू युवा वाहिनी जिलाध्यक्ष रमेश गुप्ता, भाजपा मण्डल अध्यक्ष सोनू गुप्ता, मण्डल महामंत्री जितेन्द्र कुमार एवं संजय गुप्ता, मण्डल उपाध्यक्ष संजय कसौधन, सेक्टर संयोजक विनय पाण्डेय, अजय गुप्ता,अनिल चौधरी, पूर्व नगर अध्यक्ष अर्चिश्मान मिश्रा, सभासद मनीष जायसवाल,संजय कसौधन, अविनाश जायसवाल, बनवारी यादव, श्यामसुन्दर, रामचन्द्र चौधरी,कुलदीप पुजारी, मंगला प्रसाद,विजय शंकर शाही,हेमन्त चौधरी, नन्दकिशोर यादव,रामशंकर गुप्ता,माधव यादव, गोपाल यादव,बबलेशराम गौड़, रामकेवल यादव,परशुराम गुप्ता,पल्टन चौधरी, दूधनाथ यादव,वीर सिंह, राजेश यादव,राकेश कुमार साहू,दीपक सोनकर, विजय पाल,रामनिवास यादव, महेन्द्र पाल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह ने क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन किया तथा विकास के प्रति अपना समर्थन एवं आशीर्वाद प्रदान किया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *