विधायक सैय्यदा खातून क्षेत्र में लोगों से कर रही जनसंपर्क: ग्रामीणों ने स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया
सिद्धार्थनगर ! डुमरियागंज क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान विधायक सैयदा खातून ने जनता से सीधे संवाद और उनकी लोगों से सहजता से बातचीत करते हुए समस्याओं को करीब से जानने के उद्देश्य से विधायक ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों से जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने चकमझारी, महोखावा, बेलवत, मलंग चौराहा समेत कई स्थानों पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से मुलाकात की और क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं एवं उनकी बातों को सुना।ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित स्थानीय स्तर की विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।
विधायक सैयदा खातून ने लोगों को भरोसा दिलाया कि जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। इस जनसंपर्क अभियान को क्षेत्र में जनता और जनप्रतिनिधि के बीच सीधे संवाद की कड़ी के रूप में देखा जा रहा है। गांवों में पहुंचकर लोगों से मिलना और उनकी समस्याओं को सुनना उनके लगातार क्षेत्रीय संपर्क का हिस्सा है। हाल में प्रकाशित रिपोर्टों में भी उनके कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में विकास कार्यों के साथ-साथ सड़क, पेयजल और जलनिकासी जैसी चुनौतियों का उल्लेख किया गया है।
इस मौके पर उपाध्याय बाल कृष्ण ओझा, मोहम्मद हमजा,सौरभ पांडेय, पप्पू मलिक, इरफान मिर्जा, मौलाना इश्क प्रधान, शमीम प्रधान, मुबारक, मोहम्मद शाहिद समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। जनसंपर्क के दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने विधायक के साथ क्षेत्र की जनता से संवाद को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

