Mon. Apr 20th, 2026

विशेष बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह में बोले…शिक्षक विधायक ध्रुव त्रिपाठी-प्रेस क्लब की आवाज को बुलंद करूंगा

सिद्धार्थनगर 31 अगस्त 2025

विशेष बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह में बोले…शिक्षक विधायक ध्रुव त्रिपाठी-प्रेस क्लब की आवाज को बुलंद करूंगा

प्रेस क्लब की विशेष बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह का हर्षोल्लास के साथ आयोजन हुआ संपन्न

ब्यूरो सिद्धार्थनगर। प्रेस क्लब की जनपद इकाई सिद्धार्थनगर का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को विकास भवन सभागार में हर्षोल्लास और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इससे पहले सदस्य विधान परिषद एवं शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने मां सरस्वती व भगवान विरशा मुण्डा के स्मृति पर पुष्प अर्पित करने के बाद दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

इस अवसर पर प्रेस क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक अविनाश कुमार आजाद शुक्ला सम्पादक आरपी टाइम्स समाचार पत्र एवं दूरदर्शन टीवी, राष्ट्रीय मंत्री संतोष कुमार गौड़ भारत न्यूज 24,राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं प्रदेश प्रभारी उत्तर प्रदेश विजय कुमार मिश्र सम्पादक न्यूज 17 इण्डिया व टुडे क्रांति न्यूज पेपर के मैनेजिंग एडिटर के अलावा अन्य पदाधिकारियों में प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली मनोज कुमार संपादक, प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राहुल सिंह उपस्थित रहे।

शपथ ग्रहण समारोह-2025-26 में जनपद-सिद्धार्थनगर इकाई के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों को शपथ विधि सम्मत दिलाई गई, जिसमें पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और समाज के प्रति जवाबदेही को रेखांकित किया गया।

कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए मंच का संचालन जिलाध्यक्ष आदि शक्ति देव मिश्रा ने मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य मा. शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश कुमार आजाद शुक्ला को अंगबस्त्र, माला पहनाकर एवं बुके देकर स्वागत किया गया। विशिष्ट अतिथियों में राष्ट्रीय मंत्री सन्तोष कुमार गोड़, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विजय कुमार मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली मनोज कुमार, प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राहुल सिंह, अनिल सिंह, जगनरायन, शिक्षक मुरली धुरिया, पूर्व प्रधानाचार्य जय किसान इंटर कालेज, सकतपुर-सनई अंगद प्रसाद धुरिया आदि उपस्थित अतिथियों को अंगबस्त्र एवं माला पहनाकर जिला कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया।

स्वागत के क्रम में वरिष्ठ पत्रकारों में श्रीराम सोनी, सम्पादक विजय बहादुर, सम्पादक शैलेश कुमार, राज कुमार वर्मा, रविन्द्र कुमार कश्यप, सोमनाथ जायसवाल, प्रेम चन्द गौड़, राम कृपाल विश्वकर्मा, जवाहरलाल जायसवाल, डॉ तौफीकुर्रहमान, तौहीद खान, जगदीश प्रसाद, चन्द्रभान यादव, दीपक कुमार, आकाश सिंह, सम्पादक मनोज पासवान, दीपू पासवान, पंकज श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव, अबरार अहमद आदि पत्रकारों को माला पहनाकर स्वागत किया गया। प्रेस क्लब के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में स्वागत के पश्चात नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों को विधान परिषद सदस्य (शिक्षक विधायक) ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने शपथ दिलाते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना दी।

पत्रकारों को संबोधित करते हुए शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कहा, उत्तर प्रदेश का सिद्धार्थनगर एक आकांक्षी जनपद है, यह ऐसा जनपद है, जहां पर उद्योग-धंधे नहीं है। यह बड़ा सवाल है। पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आप चौथे स्तंभ से है, आप निष्पक्ष पत्रकारिता जगत में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें, जहां अंतिम व्यक्ति तक आपकी आवाज पहुंचे, आप उसे उठायें, हम आपके हर कदम के साथ हैं, हम आपकी आवाज बनेंगे, हम आपके बात को अपने से सम्बद्ध करते हुए आपके प्रस्ताव को स्वीकारतें है। विधान परिषद सदस्य ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने प्रेस क्लब के पदाधिकारीयों को भरोसा दिलाया कि हम आपके संघर्षों के साथ खड़े है, हम आपके आग्रह को स्वीकारते हैं, हम आपके मुद्दे को विधानसभा में उठाएंगे, मैं यह विश्वास दिलाता हूं।

उसके पश्चात प्रेस क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश कुमार आजाद शुक्ला ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण के शुभ कामनाएं दी और उपस्थित पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करने का संकल्प दिलाया। प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली मनोज कुमार ने अपने संबोधन में पत्रकारिता के दायित्वों, निष्पक्षता, और समाज के प्रति जवाबदेही पर विशेष जोर दिया और उन्होंने कहा राहुल जी उत्तर प्रदेश से आवाज बुलंद करेंगे और हम राजधानी दिल्ली से पत्रकारों की आवाज बनेंगे।

प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राहुल सिंह ने पत्रकारों को समाज का दर्पण बताते हुए कहा कि पत्रकारिता न केवल सूचनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है, बल्कि यह सामाजिक परिवर्तन और जागरूकता का भी एक सशक्त जरिया है। श्री सिंह ने आगे कहा कि प्रेस क्लब के उद्देश्यों और पत्रकारों के कल्याण के लिए संगठन की प्रतिबद्धता को दोहराया।

इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश कुमार आजाद शुक्ला ने कहा कि पत्रकार समाज की आवाज हैं, और प्रेस क्लब उनकी समस्याओं के समाधान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए सदैवतत्पर है। राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों ने संगठन को और मजबूत करने तथा पत्रकारों के सामने आने वाली चुनौतियों, जैसे सुरक्षा, संसाधन, और कार्यस्थल की समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में जिले के विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकारों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। इस दौरान पत्रकारों ने अपनी समस्याओं और अपेक्षाओं को भी साझा किया, जिनके समाधान के लिए संगठन ने त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। समारोह में पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कुछ पत्रकारों को सम्मानित भी किया गया, जिसने कार्यक्रम में उत्साह का संचार किया।

कार्यक्रम का कुशल संचालन जिला अध्यक्ष आदिशक्ति देव मिश्रा ने किया। उनके संचालन ने समारोह को व्यवस्थित और प्रभावी बनाए रखा। अंत में, उन्होंने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, और उपस्थित पत्रकारों के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर जिले के गणमान्य नागरिक, प्रशासनिक अधिकारी, और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रेस क्लब की इस पहल की सराहना की।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *