सिद्धार्थनगर 24 मई 2025
विशेष सचिव अभिषेक सिंह ने जिलाधिकारी के साथ हर घर जल योजना के अन्तर्गत 03ग्राम पंचायतों का किया निरीक्षण
विशेष सचिव के भ्रमण के दौरान पाइप डालने हेतु जो सड़क खोदा गया था वह कही-कही टूटी हुई थी!!कार्यदाई संस्था मेघा इंजीनियारिंग को सड़क ठीक कराने का निर्देश दिया
सिद्धार्थनगर: विशेष सचिव, व्यवसायिक शिक्षा/नोडल अधिकारी अभिषेक सिंह द्वारा जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 के साथ हर घर जल योजना के अन्तर्गत पंचायत पारा नानकार, कपिया विकास खण्ड नौगढ़ एवं सोनौरा विकास खण्ड जोगिया का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान हर घर जल योजना के ग्राम पंचायत पारा नानकार, कपिया मिश्र एवं सोनौरा को देखा गया। विशेष सचिव, अभिषेक सिंह ने निर्देश दिया कि जल जीवन मिशन योजना के अन्तर्गत सभी घरों में पानी हेतु कनेक्शन हो जाना चाहिए। पाइप डालने हेतु जो सड़क खोदी गयी थी उसको मरम्मत कराने का निर्देश दिया। इसके पश्चात गांव का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान पाया गया कि कही-कही सड़क टूटी हुई है..विशेष सचिव, व्यवसायिक शिक्षा/नोडल अधिकारी अभिषेक सिंह ने कार्यदायी संस्था मेघा इंजीनियारिंग को सड़क ठीक कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही कनेक्शन में जो कमी है उसे भी ठीक कराने का निर्देश दिया,निरीक्षण के दौरान पी0डी0 नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, डीडीओ गोपाल प्रसाद कुशवाहा तथा अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

