Wed. Sep 23rd, 2026

शादी के महज 24 घंटे के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहित दंपती का फंदे से लटकता मिला शव! पुलिस जांच में जुटी

शादी के महज 24 घंटे के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहित दंपती का फंदे से लटकता मिला शव! पुलिस जांच में जुटी

फाइल चित्र

निज संवाददाता, सिद्धार्थनगर। बांसी कोतवाली क्षेत्र के जनियाजोत गांव में शादी के महज 24 घंटे के भीतर नवविवाहित दंपती के शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फंदे से लटके मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों के शव मिलने की जानकारी होते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। घटना की सूचना मिलने पर बांसी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। नवविवाहित दंपती की मौत से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। बताया गया कि जनियाजोत गांव निवासी देशराज चौहान और अनीता चौहान की शादी सोमवार 21 सितंबर को बांसी स्थित टेकधर बाबा मंदिर में दोनों परिवारों की सहमति से हुई थी। शादी की रस्में पूरी होने के बाद दोनों नवविवाहित घर पहुंचे थे।

परिवार के लोगों के मुताबिक शादी के बाद घर में खुशी का माहौल था। मंगलवार को अचानक दोनों के शव घर के अंदर फंदे से लटके मिले। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोगों के होश उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना गांव में फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए,शादी के अगले ही दिन नवविवाहित दंपती की मौत की खबर से पूरे गांव में मातम छा गया। लोग घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं करते रहे,हालांकि, दंपती की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे क्या कारण रहा, इसका अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। घर वालों ने बताया कि मृतक अनीता का मायका जोगिया कोतवाली क्षेत्र के कड़जहवा गांव में है। घटना की सूचना मायके पक्ष के लोगों को भी दी गई। नवविवाहिता की मौत की जानकारी मिलने के बाद मायके में भी कोहराम मच गया,परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *