Sun. May 3rd, 2026

शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा/देशभक्ति मे उमड़ा विशाल जनसैलाब–आत्माराम पटेल

शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर/दिनाँक 13 अगस्त 2022

शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा/देशभक्ति में उमड़ा विशाल जनसैलाब–आत्माराम पटेल

शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर। विधायक विनय वर्मा ने 75 वें साल के अवसर पर मनाये जा रहे आज़ादी सप्ताह एवं #आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत आज कैम्प कार्यालय शोहरतगढ़ में झंडा वितरण कर #हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने हेतु लोगों को जागरूक एवं प्रेरित किया। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न जगहों से आये जनता जनार्दन व संभ्रांत लोगों के बीच उन्हें तिरंगा देकर हर घर पर तिरंगा फहराने हेतु अपील भी किया। देशव्यापी इस अभियान के तहत अपने वीर अमर शहीदों को नमन कर उनको याद करें।

शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा में क्षेत्र के सभ्रांत एवम गणमान्य व्यक्तियों व कार्यकर्ताओं के साथ विशाल जनसैलाब का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं द्वारा भारत माता की जय तथा जय हिंद के नारों के साथ बाइक रैली में काफी उत्साह देखने को मिला।

इस मौके पर अपनादल एस कैंप कार्यालय शोहरतगढ़ में आत्माराम पटेल अपना दल जिला अध्यक्ष, श्रीमती अंजली चौधरी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष, हरिराम निषाद जिला अध्यक्ष निषाद पार्टी, रामदास मौर्या विधानसभा अध्यक्ष अपना दल, ब्राह्मण सभा जिला अध्यक्ष सहित कई सेक्टर अध्यक्ष एवं बूथ अध्यक्षों को तिरंगा वितरित किया।

प्रेस विज्ञप्ति :– जिलाध्यक्ष अपनादल (एस) आत्माराम पटेल द्वारा निःशुल्क समाचार प्रकाशन हेतु प्रेषित…

Related Post