Sat. Sep 12th, 2026

पूर्व विधायक राघवेन्द्र सिंह ने बाढ़ व कटान की विभीषिका से स्थाई मुक्ति दिलाने के लिए अधिकारियों को ठोस कार्ययोजना तैयार करने के दिए निर्देश

पूर्व विधायक राघवेन्द्र सिंह ने बाढ़ व कटान की विभीषिका से स्थाई मुक्ति दिलाने के लिए अधिकारियों को ठोस कार्ययोजना तैयार करने के दिए निर्देश

डुमरियागंज,सिद्धार्थनगर,निज संवाददाता। क्षेत्र को हर साल तबाही मचाने वाली बाढ़ और नदी के कटान की विभीषिका से स्थायी मुक्ति दिलाने के लिए पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह पूरी तरह से सक्रिय नजर आ रहे हैं। इस गंभीर समस्या के स्थायी समाधान के लिए उन्होंने प्रशासनिक व सिंचाई विभाग के आला अधिकारियों और भारत भारी नगर पंचायत अध्यक्ष चंदू चौधरी के साथ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। पूरी टीम ने मुख्य रूप से तेनुहार उर्फ कठौतिया, बड़हरा, बैदौला गढ़ एवं डुमरियागंज बंधे सहित विभिन्न अति संवेदनशील क्षेत्रों का ग्राउंड जीरो पर जाकर सघन जायजा लिया।

पूर्व विधायक ने मौके पर मौजूद उप – जिलाधिकारी विवेकानंद मिश्र और सिंचाई निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता सतीश सिंह को सख्त निर्देश दिए कि वे बंधों के स्थायी उच्चीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए अविलंब एक प्रभावी और विस्तृत कार्ययोजना तैयार करें। नगर पंचायत अध्यक्ष चंदू चौधरी ने भी अधिकारियों से कहा कि ग्रामीणों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए राहत कार्यों में कोई ढिलाई नहीं होनी चाहिए।

पूर्व विधायक ने अवर अभियंता कांदु व मिथलेश को आगामी बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए नियमित रूप से बंधों की निगरानी करने और समय रहते सुरक्षा के सभी पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी। अधिकारियों ने भी जनहित के इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर तय समय सीमा के भीतर पूरा करने का भरोसा दिया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *