उ0प्र0,लखनऊ: 17 फरवरी 2026
शोहरतगढ विधायक ने पर्यटन मंत्री से मुलाकात कर घटिया एवं गुणवत्ताविहीन निर्माण कार्यों के बारे में कराया अवगत
पर्यटन मंत्री ने विधायक को दिया आश्वासन! कार्यों की गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर ठेकेदार एवं कार्यदायी संस्था होगी जिम्मेदार! शासन द्वारा उन्हें किया जाएगा ब्लैकलिष्ट
लखनऊ: शोहरतगढ विधायक विनय वर्मा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा, के सदन की कार्यवाही के दौरान पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह से भेंट कर अपने विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ अंतर्गत पलटा देवी मंदिर में कराए गए कार्य की अत्यंत घटिया एवं गुणवत्ताविहीन कार्यों के विषय में अवगत कराया।विधायक ने पर्यटन मंत्री से कहा कि स्थानीय जनता में व्याप्त रोष व्याप्त है, समय माता मंदिर में सरकार द्वारा स्वीकृत धनराशि के बावजूद अब तक कराए जा रहे कार्य में अपेक्षित प्रगति न हुई है।
विधायक ने पर्यटन मंत्री से कहा कि आगे होने वाले सभी कार्यों में गुणवत्ता एवं मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित कराया जाए! किसी भी स्तर पर कार्यों में लापरवाही न बरती जाए,मंत्री ने विषय को गंभीरता से लेते हुए संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में चल रहे सभी विकास कार्यों में गुणवत्ता एवं मानकों से किसी प्रकार का समझौता न बरती जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी भी कार्य में कमी पाई गई तो ठेकेदार एवं कार्यदायी संस्था पूर्ण रूप से उत्तरदायी होगी, उन्हें शासन द्वारा ब्लैकलिस्ट किया जाएगा तथा उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विधायक ने कह कि क्षेत्र के लिए जनहित में गुणवत्तापूर्ण विकास कार्य सुनिश्चित कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

